{"_id":"fa6ef7dc882bf9f05319f443b20bfc9a","slug":"student-arrested-in-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिग होते ही कर बैठे छेड़खानी, गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालिग होते ही कर बैठे छेड़खानी, गिरफ्तार
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 26 Jan 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहदों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत नाका पुलिस ने शनिवार दोपहर एक महिला कॉलेज के पास से तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि इनमें से एक शनिवार को ही 18 बरस का हुआ है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर नाका विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि एक महिला कॉलेज की छात्रा ने फोन कर छुट्टी के समय शोहदों के जुटने और छेड़खानी की शिकायत की थी।
इस पर दरोगा श्रीराम तिवारी के नेतृत्व में पुलिस की सादे कपड़ों में टीम को लगाया गया था। विजयनगर में छात्रा को रोककर छेड़खानी के साथ मोबाइल नंबर मांग रहे तीन युवकों को पुलिस टीम ने धर दबोचा।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों में राजाजीपुरम निवासी अजीत कुमार सिंह,तेलीबाग निवासी वरुण मौर्या व सोनू कुमार शामिल हैं।
अजीत व सोनू ने खुद को केकेसी में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र बताया, जबकि वरुण डीएवी में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। अजीत के पिता आयकर विभाग में निजी सचिव,सोनू के पिता बैंककर्मी व वरुण के पिता व्यापारी हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में अजीत ने बताया कि आज ही 18 वर्ष का हुआ है। एक छात्रा से दोस्ती के चक्कर में कॉलेज के चक्कर लगा रहा था। इसके अलावा नाका क्षेत्र स्थित शीड कॉरपोरेशन में एक महिला कर्मचारी से छेड़खानी के आरोपी चपरासी नारायण को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस का कहना है कि छेड़छाड़ से पीड़ित महिला ने कंपनी के अधिकारियों से शिकायत की थी। जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस पर सरोजनीनगर निवासी नारायण को बंदी बनाया गया है।