{"_id":"dfe31796469bc916869ab46b3da55328","slug":"statement-in-favor-of-lovers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में मुकरी छात्रा, अपहरण का आरोपी रिहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट में मुकरी छात्रा, अपहरण का आरोपी रिहा
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 02 Feb 2014 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में कॉलेज के सामने से छात्रा को अपहरण करने के मामले का दूसरे दिन शनिवार को कोर्ट में पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन
छात्रा ने शपथपत्र प्रस्तुत कर आपसी झगड़े और कोई कार्रवाई नहीं चाहने की बात कही। इस पर अपहरण के आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
इंस्पेक्टर महानगर नागेंद्र चौबे ने बताया कि एक प्रतिष्ठित कॉलेज के गेट से शुक्रवार दोपहर बीकॉम की छात्रा को अगवा करने के आरोपी फहीम सिद्दीकी को कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले छात्रा ने शपथपत्र प्रस्तुत करके कोई कार्रवाई न करने की बात कही।
छात्रा ने कहा कि फहीम से चार साल से दोस्ती है। आपस में अनबन हो गई थी। इस पर फहीम ने बातचीत के लिए जबरन कार में बैठाया और घर ले जाकर मां से शिकायत की। इसके बाद मां को साथ लेकर लौट रहा था। इस बीच अपहरण की सूचना पर नाकाबंदी किए पुलिस ने उसे कार समेत पकड़ा।
विज्ञापन
छात्रा ने कहा कि फहीम द्वारा मां से शिकायत व डांटने से नाराजगी के चलते उसने अपहरण की रिपोर्ट लिखाई थी, लेकिन अब कोई कार्रवाई नहीं चाहती।
इस तरह छात्रा के मुकरने से कोर्ट ने अपहरण के आरोपी फहीम की जमानत मंजूर कर ली। उधर, छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस अगली कार्रवाई कर रही है।