{"_id":"e0b8f8b72a0d3246f9d19a6af37cb83b","slug":"sp-leader-threats-vdo-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिवॉल्वर तान बोले पूर्व विधायक, ‘सपा नेता हूं, जिंदा नहीं छोड़ूंगा’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिवॉल्वर तान बोले पूर्व विधायक, ‘सपा नेता हूं, जिंदा नहीं छोड़ूंगा’
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Sat, 03 Jan 2015 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराधी तो अपराधी यूपी में पुलिस से लेकर नेता सब दबंग हैं। बहराइच में जब एक सपा नेता के मन की नहीं हुई तो उसने वीडीओ पर रिवॉल्वर तान दी। इतना ही नहीं खुद को सपा नेता बताते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
‘मैं सपा का नेता हूं और मेरी पत्नी विधायक है। मैं तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ूंगा।’ यह धमकी देते हुए शुक्रवार को पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने शिवपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चौकसाहार के वीडीओ मंशाराम यादव पर रिवॉल्वर तान दी।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने धमकी इसलिए दी क्योंकि वीडीओ ने प्रधान को ग्राम विकास निधि से 10 लाख का फर्जी भुगतान करने से मना कर दिया था।
किसी तरह बचकर निकले वीडीओ ने कोतवाली नगर में पूर्व विधायक, ग्राम प्रधान चौकसाहार व उसके बेटे को नामजद किया है।
...और सीने पर रख दी रिवॉल्वर
मंशाराम ने बताया कि शुक्रवार सुबह दिलीप वर्मा ने अपने आवास पर उन्हें बुलवाया। वहां ग्राम चौकसाहार का प्रधान छत्रपाल यादव का पुत्र बृजेंद्र भी था।
इसके बाद दिलीप ने चौकसाहार ग्राम पंचायत विकास निधि से विकास के नाम पर 10 लाख रुपये का फर्जी भुगतान करने का दबाव बनाया। प्रधान के नाम पर चेक काटने की बात कही।
वीडीओ के इन्कार करने पर सीने पर रिवॉल्वर रख दी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्रधान छत्रपाल यादव, पूर्व विधायक और प्रधान पुत्र बृजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। वीडीओ ने बताया कि बृजेंद्र ने पहले भी दबाव बनाया था।