फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP leader get arrested for doing two marriages.

मुख्यमंत्री के दखल पर दो शादी रचाने वाला सपा नेता गिरफ्तार

Sat, 16 Jul 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
SP leader get arrested for doing two marriages.
सपा नेता व युवती - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दखल पर दो शादी रचाने वाले समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बलिया के फेफना निवासी राहुल की पहली पत्नी पेपरमिल कॉलोनी की प्रियंका कालरा ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर इसकी शिकायत की थी। पूरा मामला सुनने के बाद सीएम ने पुलिस को तत्काल एफआईआर दर्ज कर राहुल की गिरफ्तारी के आदेश दिए।
विज्ञापन


इस बीच, राहुल को अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की भनक लगी तो वह प्रियंका व उसके पिता देवेंद्र प्रताप कालरा को धमकाने लगा। केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर महानगर पुलिस ने पीड़िता को धमकाने की एक और एफआईआर दर्ज कर दोपहर करीब ढाई बजे राहुल को गोमतीनगर विस्तार स्थित उसके फ्लैट से दबोच लिया।

इंस्पेक्टर पीके झा ने बताया कि प्रियंका और राहुल ने सात साल पहले लव मैरिज की थी। राहुल गोमतीनगर विस्तार स्थित शारदा अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रह रहा था। दोनों का छह साल का एक बेटा भी है।

प्रेम संबंधों का विरोध करने पर पत्नी से की मारपीट

SP leader get arrested for doing two marriages.
demo pic - फोटो : Getty

प्रियंका का कहना है कि उसे शादी के बाद पता चला कि राहुल का किसी और लड़की से प्रेम संबंध है। उसने विरोध किया तो राहुल ने मारपीट और प्रताड़ना शुरू कर दी। कई बार राहुल ने उसे जान से मारने की कोशिश की। परिवार को बिखरने से बचाने और बेटे के भविष्य की खातिर वह चुपचाप प्रताड़ना सहती रही।

इस बीच, कुछ दिन पहले राहुल ने बहाना बनाकर उसे बहाना मायके भेज दिया और अनीता छाबड़ा नाम की लड़की से शादी कर ली। इसका पता लगने पर प्रियंका सीएम के पास पहुंच गई। वहीं, राहुल अगले विधानसभा चुनाव में सपा से टिकट के जुगाड़ में लगा था।

वह खुलकर पैसे भी खर्च कर रहा था। शहर में सीएम व सपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पोस्टर-बैनर भी लगवा रखे थे। हालांकि, टिकट की घोषणा हुई तो राहुल का नाम कहीं नहीं था। बीकेटी विधानसभा क्षेत्र से श्वेता सिंह को टिकट दे दिया गया।

बहाने से मायके भेज दिया था पहली पत्नी को
प्रियंका ने बताया कि एक साल से राहुल की प्रताड़ना और मारपीट काफी बढ़ गई थी। अप्रैल में उसने यह कहकर प्रियंका को मायके भेज दिया कि उसका बीकेटी से टिकट फाइनल हो गया है। घर पर चुनाव कार्यालय शुरू करना है। लोगों का आना-जाना होगा तो परेशानी होगी, इसलिए कुछ दिन के लिए मायके में ही जाकर रहो। चुनाव जीतने के बाद लालबत्ती मिल जाएगी, तब लौट आना।

कैसे हुआ दूसरी शादी का खुलासा

SP leader get arrested for doing two marriages.
demo pic - फोटो : BBC

प्रियंका के पिता देवेंद्र ने बताया कि उनके भतीजे की पत्नी ने राहुल की दूसरी शादी की जानकारी दी। उसकी एक सहेली पिछले हफ्ते उसके पास साड़ी मांगने आई थी।

इसी दौरान बातचीत में सहेली ने बताया कि 11 जुलाई को जेनेसिस क्लब में उसकी बचपन की दोस्त अनीता छाबड़ा की शादी बलिया के रहने वाले सपा नेता राहुल सिंह से हो रही है।

राहुल का नाम सुनते ही भतीजे की पत्नी ने प्रियंका को फोन किया। हालांकि वे चाहकर भी दूसरी शादी नहीं रोक सके।

पत्नी व बेटे को खर्च भी नहीं देता था
प्रियंका ने बताया कि वह पोस्ट ग्रेजुएट है जबकि राहुल बीए भी पास नहीं कर सका। राहुल उसे घरेलू खर्च के लिए भी रुपये नहीं देता था। परिवार और बेटे के खर्च पूरे करने के लिए वह नौकरी करने के लिए कहती तो राहुल झगड़ने लगता। कई बार इसे लेकर प्रियंका से मारपीट भी करता।

सैफई से लौटकर आया तो देने लगा तलाक का दबाव

SP leader get arrested for doing two marriages.
demo pic

प्रियंका ने बताया कि राहुल पिछले महीने सीएम और नेताजी से मिलने के लिए सैफई जाने की बात कहकर गया था। रात करीब साढ़े तीन बजे लौटकर आया और झगड़ा किया। तलाक लेने का दबाव डाला और कहा कि तलाक लेकर दोनों अपनी पसंद की शादी कर लेंगे।

पार्टी में भी अय्याश जैसी छवि है राहुल की
राहुल की छवि पार्टी में भी काफी खराब थी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उसे आशिक मिजाज और अय्याश माना जाता था। यही वजह थी कि जब प्रियंका शिकायत लेकर सीएम कार्यालय पहुंची तो तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए।

पार्टी ने राहुल को निकाला
सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल को पार्टी की नीतियों एवं उद्देश्यों के खिलाफ काम करने तथा अनुशासनहीन आचरण के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed