{"_id":"600cfc068ebc3e2e69157c37","slug":"sons-of-gayatri-prajapati-and-mla-vijay-mishra-will-be-questioned-on-property-more-than-earning","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय से अधिक संपत्ति मामले में गायत्री के बेटों व विधायक विजय मिश्रा से होगी पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आय से अधिक संपत्ति मामले में गायत्री के बेटों व विधायक विजय मिश्रा से होगी पूछताछ
Sun, 24 Jan 2021 10:18 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:18 AM IST
विज्ञापन
गायत्री प्रजापति और बेटा अनिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापामारी के बाद गायत्री प्रजापति व उनके परिवार के सदस्यों पर विजिलेंस ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विजिलेंस इसके साथ ही बाहुबली विधायक विजय मिश्रा व उनकी पत्नी से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) इन दोनों परिवारों से लोक सेवक के रूप में कार्यकाल के दौरान अर्जित आय को लेकर सवाल करेगी। इसके लिए इन सभी को कानूनी नोटिस भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
विजिलेंस पिछले दिनों आय से अधिक संपत्ति के मामले में ज्ञानपुर (भदोही) के विधायक विजय मिश्रा व उनकी एमएलसी पत्नी रामलली मिश्रा के विरुद्ध प्रयागराज के हंडिया थाने में दर्ज मुकदमे की जांच कर रही है। वहीं गायत्री प्रजापति के विरुद्ध इसी आरोप में मुकदमा पहले से दर्ज है।
विज्ञापन