फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   son killed the mother in kanpur

कुल्हाड़ी से दोनों हाथ काटने के बाद बेटे ने की मां की हत्या

Tue, 22 Mar 2016 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 01:27 PM IST
विज्ञापन
son killed the mother in kanpur
ताबड़तोड़ हमले कर ली मां की जान - फोटो : Demo
शराब पीने से मना करने पर एक बेटे ने मां के पहले कुल्हाड़ी से दोनों हाथ काटे फिर सीने पर वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र की ग्रामसभा दिनकरपुर के गांव वंशी निवादा में सरमन पाल का पुत्र रामलखन शराब का लती है। सोमवार की शाम आठ बजे नशे में धुत होकर वह घर लौटा तो मां रामदेवी (50) ने नशा न करने की हिदायत दी। 
विज्ञापन


गुस्से में आए रामलखन ने बरामदे में रखी कुल्हाड़ी से मां पर हमला शुरू कर दिया। अन्य परिजन जबतक कुछ समझ पाते रामलखन ने रामदेवी के दोनों हाथ काट दिए। रामलखन मां पर लगातार वार करता गया। कुल्हाड़ी से सीने पर कई वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौड़े घर के सदस्यों ने बीच-बचाव कर रामदेवी को सीएचसी में भर्ती कराया, उपचार के दौरान रामदेवी ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक रामदेवी खून अधिक बह जाने से उन्हें नहीं बचाया जा सका। उधर, थानाध्यक्ष मानिकचंद्र ने बताया कि आरोपी रामलखन को गिरफ्तार कर लिया है। घरवालों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed