{"_id":"6173b20c83582d067b2ef5f0","slug":"six-cfo-also-alleged-in-scam-in-supertech","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सुपरटेक घपले में फायर ब्रिगेड के छह तत्कालीन सीएफओ भी दोषी, कड़ी कार्रवाई के लिए लिखा पत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: सुपरटेक घपले में फायर ब्रिगेड के छह तत्कालीन सीएफओ भी दोषी, कड़ी कार्रवाई के लिए लिखा पत्र
Sat, 23 Oct 2021 12:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:26 PM IST
सार
नोएडा के सुपरटेक मामले में कड़ी कार्रवाई के लिए शासन ने गृह विभाग को पत्र लिखा है। मामले में छह सीएफओ दोषी ठहराए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के सुपरटेक घपले में छह तत्कालीन मुख्य अग्निशमन अधिकारियों (सीएफओ) को भी दोषी ठहराया गया है।
विज्ञापन
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि तत्कालीन सीएफओ आरपी सिंह त्यागी, अरुण चतुर्वेदी, आईएस सोनी, महावीर सिंह, अमन शर्मा और मुनेंद्र कुमार त्यागी के खिलाफ कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की सिफारिश गृह विभाग को भेजी गई है।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक लिमिटेड के अवैध टावरों टी-16 तथा टी -17 को ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं। ये निर्माण अवैध रूप से स्वीकृत मानचित्रों पर हुए थे और निर्माण को अग्निशमन विभाग ने भी एनओसी दी थी।
विज्ञापन
अब तक चार सस्पेंड : इस मामले में अब तक चार अधिकारी सस्पेंड किए जा चुके हैं। घपले के दौरान नोएडा में अलग-अलग पदों पर रहे 4 आईएएस समेत 26अफसरों को जिम्मेदार ठहराया गया है।
विज्ञापन