{"_id":"6236bd92e164950a35329b08","slug":"sipahi-send-to-jail-for-threatening-a-man-in-kotwali-thana-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: असलहा लहराकर धमकी देने के मामले में सिपाही पर केस दर्ज, जेल भेजा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुर: असलहा लहराकर धमकी देने के मामले में सिपाही पर केस दर्ज, जेल भेजा गया
Sun, 20 Mar 2022 11:07 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:07 AM IST
सार
मामूली विवाद पर असलहा लहराकर धमकी देने के मामले में सिपाही पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के शहर कोतवाली इलाके में पिछले दिनों विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल होने के मामले में सस्पेंड किए गए सिपाही पर केस दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सिद्धार्थ रॉय गुरु नानक कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। दो दिन पूर्व सिद्धार्थ रॉय किसी काम से बाहर जा रहा था। वह अपनी कार घर से बाहर निकाल रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी से उसकी कार टकरा गई थी। जिससे सिपाही की गाड़ी में निशान पड़ गया।
विज्ञापन
सिपाही गाड़ी मालिक से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर सिपाही अवैध असलहे को कॉलोनी में खुलेआम लहराकर धमकी देने लगा और वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में एसपी आरपी सिंह ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया था। वहीं, कप्तान के आदेश के बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया गया। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन