फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shoot-out and uproar in Badau.

बदायूं में फिर बवाल, 400 लोगों पर मुकदमा

Mon, 13 Oct 2014 11:44 AM IST
Updated Mon, 13 Oct 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
shoot-out and uproar in Badau.

प्रतिबंधित पशुओं के वध की शिकायत पर नगर के वार्ड नंबर 10 कुरैशी मोहल्ले में पहुंची उसहैत पुलिस को ढाई क्विंटल मांस, प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिले।

विज्ञापन


इस पर पुलिस ने एक पशु मांस कारोबारी को हिरासत में ले लिया। इससे गुस्साए मांस कारोबारी पक्ष के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया।

उन्होंने पुलिस के कब्जे से आरोपी को छुड़ा लिया। यही नहीं दुस्साहसी दबंगों ने थाने का घेराव कर वहां फायरिंग व पथराव किया। इसमें करीब छह लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन

सात थानों की फोर्स पहुंची

shoot-out and uproar in Badau.

स्थिति बिगड़ती देख सात थानों का फोर्स बुला लिया गया। बड़ी मुश्किल से स्थिति काबू में करने के बाद मोहल्ले में पीएसी तैनात कर दी गई है।

थाने पर धावा बोलकर फायरिंग और पथराव करने के मामले में देर शाम पुलिस ने करीब चार सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

चार लोगों के खिलाफ गोकशी का मामला दर्ज किया गया है, जिसमें एक नामजद और तीन अज्ञात लोग शामिल हैं। सभी पर रासुका लगाने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed