फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR lodged over alleged leaking of confidential AOA election data

Noida News: एओए चुनाव का गोपनीय डेटा वायरल करने का आरोप, प्राथमिकी

Tue, 06 Oct 2026 07:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged over alleged leaking of confidential AOA election data
-आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट सोसाइटी में चुनावी विवाद, वर्तमान अध्यक्ष से मारपीट और धमकी का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र की आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट सोसाइटी में एओए चुनाव से जुड़े गोपनीय डेटा को कथित तौर पर अनधिकृत तरीके से हासिल कर व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर वर्तमान एओए अध्यक्ष से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने अध्यक्ष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-76 स्थित सोसाइटी के एओए अध्यक्ष विकास सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पूर्व एओए चुनाव से संबंधित मतदाताओं और मतदान की गोपनीय जानकारी इलेक्शन कमेटी के आधिकारिक ई-मेल खाते में सुरक्षित थी। आरोप है कि 29 सितंबर को हेमंत गुप्ता ने ई-मेल खाते में अनधिकृत प्रवेश कर चुनाव से जुड़ा गोपनीय डेटा हासिल किया। इसके बाद डेटा को ऑल प्रिंसली एस्टेट रेजिडेंट्स नामक व्हाट्सएप ग्रुप में सार्वजनिक कर दिया गया।
विज्ञापन

विकास सिंह के मुताबिक, मामले की शिकायत निर्वाचन कमेटी के समक्ष रखने के लिए वह एक अक्टूबर की रात करीब आठ बजे क्लब हाउस पहुंचे थे। आरोप है कि वहां हेमंत गुप्ता, संजय पांडे, निहारिका महाजन और रानु गुप्ता समेत अन्य लोगों ने उनके और उनके सहयोगियों के साथ मारपीट की। इस दौरान जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और क्लब हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed