फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sex racket on the name of job.

दो सहेलियों ने दबोचा सेक्स रैकेट चलाने वाले को

Sat, 06 Sep 2014 11:02 AM IST
विवेक त्रिपाठी/ अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Sep 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
sex racket on the name of job.

नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला इलाहाबाद का अबू तालिब सेक्स और ब्लू फिल्म का रैकेट भी चलाता था। उसे दबोचने वाली कौशांबी की रानी स्वर्णकार और सीमा दिवाकर ने चिनहट कोतवाली की पुलिस को यह जानकारी देकर सनसनी मचा दी।

विज्ञापन


सहेलियों ने बताया कि तालिब के घर से करीब 50 लड़कियों की फोटो मिली है। हालांकि चिनहट इंस्पेक्टर जेपी सिंह बहादुर सहेलियों की सूचना को गंभीर नहीं मान रहे। उनका कहना है कि फोटो नौकरी के फार्म भराने के लिए ली गई हैं।
विज्ञापन


रानी ने अमर उजाला को बताया कि अबू तालिब नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के साथ ही कई गंदे काम करता था। रानी के मुताबिक अबू ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया तो वह अपने मौसेरे भाई को साथ लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अबू से मौसेरे भाई की भी नौकरी लगवाने की बात कही। अबू उसके मौसेरे भाई को एकांत में ले गया और कुछ बातचीत की।

मौसेरे भाई को दिया था ऑफर

sex racket on the name of job.

रानी का कहना है कि अबू ने उसके मौसेरे भाई को कम मेहनत में मोटी कमाई का लालच दिया। उसने कहा कि नौकरी करके कुछ नहीं मिलेगा। मेरे साथ दूसरे धंधे में जुड़ोगे तो लाखों में खेलोगे।

मौसेरे भाई ने उससे इस धंधे के बारे में पूछा तो अबू ने उसे पूरी बात बताई थी। अबू ने कहा था कि उसके पास कुछ लड़कियां और होटल हैं। मौसेरे भाई से उसने ब्लू फिल्म बनाने की बात कहते हुए कुछ लड़कों का इंतजाम करने के लिए कहा।

अबू ने कहा कि होटल के कमरों में कुछ घंटों का पेमेंट हजारों रुपये में होगा। उसने हफ्ते-हफ्ते में पेमेंट करने की बात कही थी। हालांकि, मौसेरे भाई ने उसका यह प्रस्ताव ठुकरा दिया और नौकरी के लिए कोलकाता चला गया।

इस तरह आया गिरफ्त में

sex racket on the name of job.

रानी के मुताबिक मौसेरे भाई ने जब उसे यह बात बताई तो खून खौल उठा। रानी ने अबू को फोन कर इस बाबत पूछा तो वह मौसेरे भाई से मजाक करने की बात कहकर टाल गया।

रानी ने बताया कि अबू ने नौकरी के नाम पर लड़कियों को ठगने के साथ ही उनकी मजबूरी का फायदा भी उठाया है। मालूम हो कि अबू को बुधवार रात कौशांबी से आई सहेलियों ने चिनहट कस्बे में अब्दुल आलम के मकान से दबोचा था।

उसने सहेलियों को वन विभाग में नौकरी का झांसा देकर रुपये ठगे थे। नौकरी न मिलने पर सहेलियों ने अपनी रकम वापस मांगी तो अबू फोन बंद करके गायब हो गया।

बृहस्पतिवार को सहेलियां उसे खोजती हुई चिनहट तक पहुंच गईं और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि अबू के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

दुबई भेजने का झांसा देकर करता था ठगी

sex racket on the name of job.

अबू तालिब ने राजधानी के कई लोगों से ठगी की। उसने अपने मुहल्ले के लोगों को भी नहीं छोड़ा। पुलिस के मुताबिक उसके पास से पेंशन के कई फार्म मिले हैं।

कई बुजुर्गों की फोटो भी मिली है जिनसे उसने पेंशन दिलाने के नाम पर रुपये लिए थे। जिस मकान में वह किराए पर रहता था, उसके पड़ोसी के बेटों को दुबई भेजने का झांसा देकर सौदेबाजी करने में जुटा था। हालांकि, इससे पहले ही उसकी पोल खुल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed