फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Servant Brajmohan was behind loot in railway's chief engineer home.

इंजीनियर के घर 70 लाख रुपये होने की जानकारी पर नौकर ने रची थी लूट की साजिश, पर साथियों ने उसे भी मार डाला

Wed, 07 Apr 2021 07:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Apr 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Servant Brajmohan was behind loot in railway's chief engineer home.
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ कैंटोनमेंट के हाई सिक्योरिटी जोन स्थित रेलवे कॉलोनी में 26 मार्च को उत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर पुनीत कुमार के नौकर बृजमोहन की हत्या व लूटपाट का खुलासा कर पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपियों के पास से इंजीनियर के घर से लूटे गए 2.47 करोड़ में से 70 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हो गई है। खास बात ये है कि इंजीनियर के घर में मोटी रकम रखी होने की जानकारी होने पर नौकर बृजमोहन ने ही अपने भांजे संग मिलकर लूटपाट की साजिश रची थी। मगर पूरी रकम हड़पने या फिर पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने बृजमोहन की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


फीरोजाबाद के कोल्हा माई निवासी बृजमोहन (32) रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह चार साल से कैंट की रेलवे कॉलोनी निवासी उत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर पुनीत कुमार के यहां काम कर रहा था। 26 मार्च की दोपहर पुनीत के घर में नौकर बृजमोहन की हत्या व लूटपाट की वारदात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने डॉग स्क्वाएड व फोरेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना कर छानबीन शुरू की थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, बृजमोहन के मोबाइल की कॉल डिटेल आदि के जरिए छानबीन कर पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार करके बुधवार को वारदात का खुलासा कर दिया।

रकम की जानकारी होने पर अपने साथियों को बताया था

जेसीपी (क्राइम) नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि मामले में तीरथ कुमार उर्फ मंजीत निवासी दीवानी रोड मौसमबाग, ऊंची कोठी थाना कोतवाली मैनपुरी, तीरथ की पत्नी निशा, मोहन सिंह और उदयराज उर्फ उदयवीर निवासी राधानगर, थाना कोतवाली, मैनपुरी को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से घर में जमीन व गमलों में गाड़कर रखी पुनीत के घर से लूटी गई रकम के 70 लाख रुपये बरामद हुए हैं। जेसीपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में बताया कि बृजमोहन ने ही इंजीनियर के घर में मोटी रकम रखी होने की जानकारी पर अपने भांजे बहादुर निवासी कोलामई मटसैना, फीरोजाबाद संग मिलकर लूटपाट की साजिश रची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed