फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   serial killer demands 50 lakh from jeweller

तिहाड़ में कैद इस सीरियल किलर ने मांगी 50 लाख 'फिरौती'

Mon, 16 Sep 2013 03:19 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 16 Sep 2013 03:19 PM IST
विज्ञापन
serial killer demands 50 lakh from jeweller

सीरियल किलर सलीम ने विकासनगर क्षेत्र के एक सर्राफ को फोन कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है।

विज्ञापन


फोन पर व्यापारी को सोमवार को पेशी के दौरान कोर्ट में आकर मिलने का फरमान सुनाया। साथ ही रकम न देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी है।

तिहाड़ जेल में बंद सलीम के फोन से व्यवसायी के घर हाहाकार मच गया। एसएसपी के आदेश पर सर्विलांस सेल ने जांच शुरू की है।


विकासनगर की चर्च रोड स्थित आवास में रहने वाले सर्राफ अरुण कुमार वैश्य को सीरियल किलर सलीम की तरफ से फोन आया। फोन करने वाले ने 50 लाख की रंगदारी मांगी। रकम न देने पर इंटरमीडिएट में पढ़ रहे उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


इसके साथ उन्हें सोमवार को पेशी पर आ रहे सलीम से मिलने का फरमान सुनाया गया। धमकी से अरुण के हाथपांव फूल गए। परिवार में मंत्रणा के बाद अरुण ने एसएसपी को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में बंद सलीम द्वारा फोन पर रंगदारी मांगने की सूचना पर एसएसपी ने सर्विलांस सेल को कार्रवाई के आदेश दिए। सर्विलांस सेल प्रभारी नागेंद्र चौबे ने धमकी में इस्तेमाल फोन नंबर का ब्यौरा मंगाया है।


उल्लेखनीय है कि दिल्ली में ज्वैलरी शॉप पर धावा बोलकर एक करोड़ से अधिक की लूट व हत्या के आरोप में तिहाड़ में बंद सलीम पर लखनऊ में भी कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed