{"_id":"61a88ef944336c57c103116b","slug":"security-tightens-in-ayodhya-over-terrorist-inputs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्कता बढ़ाई गई: आतंकी इनपुट को लेकर अयोध्या में अलर्ट, पुलिस बल ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सतर्कता बढ़ाई गई: आतंकी इनपुट को लेकर अयोध्या में अलर्ट, पुलिस बल ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा
Thu, 02 Dec 2021 02:46 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Dec 2021 02:46 PM IST
सार
अयोध्या में आतंकी इनपुट मिलने के बाद नगर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एटीएस सहित पुलिस बल ने पैदल मार्च कर सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिसकर्मी व एसटीएफ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकी इनपुट को लेकर रामनगरी अयोध्या में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। गुरुवार को एसएसपी शैलेश पांडेय के नेतृत्व में राम जन्मभूमि सहित पूरी अयोध्या में एटीएस सहित पुलिस बल ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
विज्ञापन
सबसे पहले राम जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट रहने की हिदायत दी गई। इसके बाद एटीएस की टीम ने हनुमानगढ़ी सहित रामकोट के क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त कराया।
विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्ग से लेकर नया घाट के सरयू तट तक पैदल भ्रमण कर सुरक्षा में लगे कर्मियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। क्षेत्राधिकारी आरके चतुर्वेदी ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए मिली आतंकी थ्रेट और छह दिसंबर को लेकर अयोध्या की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रवेश मार्गों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने आम जनमानस से भी अपील किया है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। तीन दिसंबर से अयोध्या में राम विवाह उत्सव भी शुरू हो रहा है। ऐसे में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को लेकर भी पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।