फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   saraswati dental college student commited suicide

डिप्रेशन की शिकार छात्रा पांचवें मंजिल से कूदी

Tue, 13 May 2014 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 May 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
saraswati dental college student commited suicide

फैजाबाद रोड स्थित सरस्वती डेंटल कॉलेज की छात्रा विभा यादव (20) ने संस्थान की बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर से छलांग लगा खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


छलांग लगाने से पहले उसने अपनी मां को फोन किया था। परिवारवालों का कहना है कि वह डिप्रेशन की शिकार थी।

उसका पिछले छह साल से इलाज चल रहा था। हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पिछले चार बरसों में संस्थान में यह छात्राओं की खुदकुशी का यह चौथा मामला है।
विज्ञापन


बीडीएस प्रथम वर्ष की छात्रा विभा राजाजीपुरम के पाल तिराहे के पास रहती थी। सोमवार सुबह वह सात बजे संस्थान की बस से कॉलेज गई।

पिता रायबरेली के डीह थाना के एसओ बृजेश कुमार यादव के मुताबिक सुबह 9.30 से 10 बजे के बीच विभा ने अपनी मां शोभावती को फोन किया।

उस दौरान विभा ने कहा कि उसे बहुत उलझन हो रही है और वह जीना नहीं चाहती।

हालांकि कुछ ही मिनट बाद विभा ने दोबारा अपनी मां को फोन कर कहा कि वह ठीक है और क्लास करने जा रही है।

इसके बाद वह क्लास भी गई। लगभग 11.02 मिनट पर कॉलेज प्रशासन को यह सूचना मिली की वह डेंटल विंग के पांचवें माले से कूद गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed