रात में लड़की को घर से उठाकर आम के बाग में किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर सो रही बालिका को अगवा कर दुराचार करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को क्षेत्र निवासी एक परिवार में पति-पत्नी में विवाद हुआ तो विवाहिता अपने बच्चों को छोड़कर क्षेत्र के ही एक गांव स्थित अपने मायके चले गयी। वहीं उसका पति नशे में कहीं जाकर बैठ गया।
गांव के बाहर एक छप्पर के पास दंपती का एक लड़का व दो लड़कियां सो रही थीं। रात में लगभग दस बजे क्षेत्र के ही एक इलाकाई सपा कार्यकर्ता के भाई ने चारपाई से नौ वर्षीय बालिका को उठा लिया और चरी के खेत में ले गया।
खेत में युवक ने बालिका के साथ दुराचार का प्रयास किया। बालिका की मां का आरोप है कि बेटी के चीखने-चिल्लाने पर युवक ने उसको कई थप्पड़ मारे। इसके बाद बदमाश लड़की को गांव के बाहर एक आम के बाग में जबरदस्ती उठा ले गया,जहां दुराचार किया।
सपा कार्यकर्ता के भाई के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
रात लगभग साढ़े 11 बजे वापस लौटी बालिका ने आपबीती अपने भाई-बहन को बताई तो जानकारी मां तथा पिता को दी गई। मायके से पहुंची बालिका की मां बुधवार की सुबह दर्शननगर पुलिस चौकी पहुंची। तो पुलिस ने समझा-बुझाकर टरका दिया।
इस बीच मामले को दबाने की कवायद शुरू हो गई। पंचायत होने लगी। लेकिन मामले की शिकायत एसपी सिटी तक पहुंची तो वह मामले की तह तक पहुंचने के लिए गांव पहुंच गये।
पुलिस ने मां की तहरीर पर इलाकाई सपा कार्यकर्ता के भाई के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जानकारी पर अयोध्या कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।