फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus and firing in malihabad in Lucknow.

मलिहाबाद में फिर भिड़े दो गुट, फायरिंग, 12 गिरफ्तार

Mon, 23 Jan 2017 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Jan 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
ruckus and firing in malihabad in Lucknow.
लोगों से पूछताछ करती एसएसपी मंजिल सैनी - फोटो : amar ujala

मलिहाबाद में शनिवार को दो गुटों के बीच टकराव की घटना ने रविवार को तूल पकड़ लिया। एक गुट के लोग सुबह करीब नौ बजे असलहे लेकर दूसरे गुट के युवक के घर पर घुस आए। धमकी और गाली-गलौज होने पर दूसरे गुट के लोग भी जुट गए।

विज्ञापन


झगड़ा शुरू हो गया तो धमकाने वाले गुट ने दो राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। इससे भगदड़ मच गई। सूचना पाकर एसएसपी मंजिल सैनी, एएसपी ग्रामीण प्रताप गोपेंद्र यादव और एसडीएम नीता यादव, सीओ मलिहाबाद रोहित सिंह सजवान मौके पर पहुंचे और कई थानों की फोर्स और पीएसी बल बुलवा लिया।
विज्ञापन


बवाल करने के आरोप में दोनों गुटों के 100 से अधिक अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला, बलवा और माहौल बिगाड़ने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

उपद्रव करने वाले 12 लोगों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया है। इलाके में तनाव के मद्देनजर पीएसी तैनात कर दी गई है। उपद्रव में शामिल अन्य लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह शुरू हुआ झगड़ा

ruckus and firing in malihabad in Lucknow.

पुलिस ने बताया कि शनिवार को एक गुट के युवक ने नाली में पेशाब की तो दूसरा गुट भड़क उठा। आक्रोशित लोगों का कहना था कि पवित्र स्थल के पास पेशाब करके उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है।

दोनों पक्ष से कई लोग जुट गए और लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों पक्ष से एक महिला समेत चार लोगों को चोटें आई थीं। रविवार सुबह नौ बजे एक पक्ष के लोग लाठी-डंडे और तमंचे लेकर नाली में पेशाब करने वाले युवक के घर पर घुसकर उसे व परिवारीजनों को धमकाने लगे।

गाली-गलौज और शोरगुल सुनकर दूसरी तरफ से भी लोग जुट गए। दोनों गुटों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। किसी ने पुलिस कंट्रोलरूम को सूचना दी। इस बीच दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचने के लिए दूसरे गुट ने असलहे निकालकर दो हवाई फायर किए, जिससे दहशत फैल गई।

एसएसपी ने पूछी हिस्ट्रीशीटरों की संख्या तो बगलें झांकने लगे कोतवाल

ruckus and firing in malihabad in Lucknow.

एसएसपी ने कोतवाल धर्मराज उपाध्याय से हिस्ट्रीशीटरों की संख्या पूछी तो वह बगलें झांकने लगे। थाना क्षेत्र के अपराधियों के बारे में जानकारी न होने पर एसएसपी ने उन्हें चेतावनी दी है। साथ ही इलाके में शांति और कानून व्यवस्था बनए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए।

सादे कपड़ों में पहुंचे चौकी इंचार्ज को फटकार
एसएसपी ने मौके पर पहुंचते ही चौकी इंचार्ज अभिषेक शुक्ला के बारे में जानकारी ली। कप्तान के सामने चौकी इंचार्ज सादे कपड़ों में पहुंच गए। यह देखकर एसएसपी भड़क उठीं। उन्होंने दरोगा को कड़ी फटकार लगाते हुए वर्दी पहनकर आने का आदेश दिया।

पुलिस चौकन्नी होती तो न बिगड़ते हालात

ruckus and firing in malihabad in Lucknow.

शनिवार को दो गुटों के बीच झगड़े के बावजूद पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। यही वजह थी रविवार सुबह से ही फिर दोनों गुट आमने-सामने आ गए और हालात बिगड़ गए। इलाकाई लोगों का कहना था कि पुलिस अगर चौकन्नी होती तो दोनों पक्ष फिर न टकराते। पुलिस ने शनिवार को झगड़े के बाद इलाके पर नजर नहीं रखी। यही नहीं, दोनों पक्ष के घायलों को थाने से छोड़ दिया गया। उधर, इंस्पेक्टर का कहना था कि दोनों पक्ष के लोग घायल थे इसलिए उन्हें थाना में रखना ठीक नहीं लगा।

असलहे जमा कराने के लिए एसएसपी ने कराई मुनादी
एसएसपी ने इलाके के लोगों से लाइसेंसी असलहे जमा कराने के लिए अपने सामने ही मुनादी कराई। उन्होंने लोगों से कहा कि चुनाव के मद्देनजर धारा 144 लागू है इसलिए जिनके पास भी लाइसेंसी असलहे हैं, वह थाना अथवा शस्त्र दुकानों में जमा करा दें।

रूटमार्च कर दी चेतावनी, हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन के निर्देश
रविवार को दो कंपनी पीएसी के साथ मलिहाबाद सर्किल के पुलिस बल ने कस्बे में रूटमार्च कर शरारती व आपराधिक तत्वों को चेतावनी दी। साथ ही मलिहाबाद कस्बा के 12 हिस्ट्रीशीटरों के भौतिक सत्यापन के लिए इंस्पेक्टर को निर्देश भी दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed