फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   robbery in temple at banthara

बेहोश हुआ पुजारी खाकर मार, मंदिर से घंटे-पैसे लेकर चोर फरार

Thu, 08 Aug 2013 10:11 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 08 Aug 2013 10:11 AM IST
विज्ञापन
robbery in temple at banthara

बंथरा क्षेत्र में मंगलवार रात मंदिर में घुसे बदमाश असलहे की बट से पुजारी को लहूलुहान कर 25 पीतल के घंटे व 15 हजार रुपये लूट ले गए।

विज्ञापन


होश आए पुजारी के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीण आननफानन में उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। पुलिस ने पुजारी की तहरीर पर मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।


सैदपुर कुरही बंथरा में बरगदिया बाबा मंदिर के पुजारी हिमांशु के अनुसार रात करीब 12 बजे चार हथियार बंद बदमाश आए और उनसे मंदिर की चाभी मांगी।

इन्कार करने पर पुजारी पर हमला कर दिया। हिमांशु के बेहोश होते ही बदमाशों ने चाभी निकाल ली और लूटपाट कर फरार हो गए।

होश में आने पर पुजारी ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। जानकारी के अनुसार वारदात के समय मंदिर में ही रहने वाला कल्लू कहीं गया हुआ था। उधर, एसओ बंथरा ने लूट की घटना से ही इन्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed