फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   robbery in lucknow

अकाउंटेंट को गोली मार साढ़े ग्यारह लाख लूटे

Wed, 16 Apr 2014 12:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Apr 2014 12:28 PM IST
विज्ञापन
robbery in lucknow

शहर में रोज-ब-रोज लूट की घटनाएं बढ़तीं जा रही हैं। मंगलवार को बदमाशों ने एक कंपनी के अकाउंटेंट को गोली मारकर साढ़े ग्यारह लाख लूट लिया।

विज्ञापन


सनसनीखेज वारदात के बाद बदमाश हवा में पिस्टल लहराते हुए भाग गए। गोली और चीख-पुकार से इलाके में दहशत फैल गई।

पहले तो पास ही स्थित ऑफिस के लोगों ने गोली की आवाज सुनकर खिड़की-दरवाजे बंद कर लिए। जब बदमाश भाग गए, तब लोग बाहर निकले।

एसएसपी प्रवीण कुमार सहित अन्य अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा मिला है।

गोली अकाउंटेंट की दाईं जांघ को चीरते हुए निकल गई। उसका इलाज कराया जा रहा है।

बदमाशों ने पहले किया ओवरटेक फिर...

robbery in lucknow

पंकज इंदिरानगर डी ब्लाक स्थित कंपनी के ऑफिस से सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे बैंक जाने के लिए निकला था। उनके साथ ऑफिस ब्वॉय मुकेश भी था।

दोनों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस्माइलगंज शाखा गए और कंपनी के एकाउंट से 11,55,000 रुपये निकाल कर एक बैग में रख लिए।

इसके बाद दोनों बाइक से ऑफिस के लिए चल दिए। ऑफिस से चंद कदम पहले डी-1153 निवासी वीरेंद्र एस नेगी के मकान के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवर टेक कर दोनों को रोक लिया।

इससे पहले पंकज कुछ समझ पाते, एक बदमाश ने पिस्टल निकाल ली और मुकेश के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनने लगा।

बैग छीनने के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए भाग गए तब आसपास के लोग घरों से निकले। लोगों ने सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की सैलरी के लिए निकाली गई रकम

robbery in lucknow

एसएसपी सहित एएसपी ट्रांस गोमती हबीबुल हसन, सीओ गोमतीनगर विद्यासागर मिश्रा, सीओ अलीगंज अखिलेश नारायण सिंह, सीओ गाजीपुर विशाल पांडे, सीओ महानगर डीके राय सहित कई थानों की फोर्स घटनास्थल आ गई।

कंपनी के मैनेजर छविराम सिंह यादव व अन्य कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। पूछताछ में पंकज ने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों की सैलरी के लिए रकम निकाली गई थी। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

कहीं मुखबिरी तो नहीं?

robbery in lucknow

वारदात के पीछे किसी की सटीक मुखबिरी है। जिस जगह वारदात हुई है, वह सूनसान इलाका है।

माना जा रहा है कि बदमाश बैंक से ही पंकज के पीछे लगे होंगे। अकाउंटेंट के साथ बाइक पर बैठे ऑफिस ब्वाय से पूछताछ के आधार पर बदमाशों का स्केच बनवाया जा रहा है।

पुलिस टीमें सुरागसी कर रही हैं।  - प्रवीण कुमार, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed