फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   raped by senior student, girl set self ablaze.

रेप से आत्मदाह तक, रुला देगी बिटिया की कहानी!

Sat, 06 Sep 2014 03:33 PM IST
Updated Sat, 06 Sep 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
raped by senior student, girl set self ablaze.

यूपी का बहराइच जिला। शिक्षक दिवस के मौके पर बहुत खुश थी वो। बड़े जतन से तैयार होकर स्कूल गई थी। उसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातें सुननी थीं।

विज्ञापन


बच्चों के सवाल और मोदी के जवाब सुनकर वो खुशी-खुशी देर शाम घर लौट रही थी। मन में कोई सपना भी संजो लिया होगा शायद। पर, क्या पता था कि राह में कोई दरिंदा उसका इंतजार कर रहा होगा।
विज्ञापन


वह घर की ओर बढ़ी ही थी कि स्कूल के ही 11वीं क्लास छात्र अलख कुमार ने रास्ते में उसे रोक लिया। चाकू निकालकर गर्दन पर रखा और जान से मारने की धमकी दी।

चाकू की नोंक पर झाडिय़ों में खींच ले गया। वहां रेप की वारदात को अंजाम दिया। चंद मिनटों में उस मासूम लड़की की खुशी बलात्कार की चीखों में बदल चुकी थी। इस दौरान छात्रा बेहोश हो गई, जबकि छात्र घटना के बाद मौके से फरार हो गया। होश आया तो किसी तरह उसने खुद को संभाला और घर के लिए बढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

और, खुद को लगा ली आग

raped by senior student, girl set self ablaze.

किसी तरह वह घर भी पहुंच गई। उसने परिवार के लोगों को अपने साथ हुई द‌रिंदगी की कहानी सुनाई। इससे सभी सकते में आ गए। परिजन पुलिस केस करने के बारे में बात कर रहे थे, तभी उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया।

घटना से बिखर चुके परिजनों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। आधे घंटे बाद कमरे से उसकी चीख उठी, तो तब बदहवास दौड़ पड़े। कमरे में ‌बेटी आग की लपटों से घिरी हुई थी। जब तक दरवाजा टूटता, उसे बचाने की कोशिश होती...वो झुलस चुकी थी और इस हादसे को हमेशा के लिए राख बना चुकी थी।

देर रात घटना की सूचना पाकर मोतीपुर थाने की पुलिस खुद ही गांव पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुट गई। हालांकि, आरोपी अलख घटना के बाद से फरार है।

बिटिया को मिलेगा इंसाफ?

raped by senior student, girl set self ablaze.

हालांकि, बिटिया के लिए इंसाफ के कोई मायने नहीं रह गए। उसने तो किसी दूसरे की दरिंदगी की सजा खुद को ही दे डाली। फिर भी, परिवार और समाज को इंसाफ चाहिए।

मृतक छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष एके यादव ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी छात्र फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक आरएल वर्मा ने बताया कि आरोपी छात्र की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

मोतीपुर थाना अंतर्गत कल्लूगौढ़ी गांव निवासी किशोरी नवयुग इंटर कालेज, मिहींपुरवा में कक्षा नौ की छात्रा थी और उसकी उम्र महज 14 साल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed