फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with 2 year old girl in lucknow

मां के साथ सो रही लड़की को उठाकर दरिंदे ने किया दुष्कर्म

Sun, 10 May 2015 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sun, 10 May 2015 09:32 AM IST
विज्ञापन
rape with 2 year old girl in lucknow

कृष्णानगर में फुटपाथ पर अपनी मां की गोद में सो रही दो वर्ष की एक मासूम बच्ची को दरिंदा चुपके से ले गया। झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


लहूलुहान अवस्था में उसे छोड़कर भाग निकला। चार घंटे तक मां उसकी तलाश में मारी-मारी फिरती रही। सुबह जब बच्ची मिली तो उसके होश उड़ गए। घरवालों ने बच्ची को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात बदमाश पर रेप की रिपोर्ट दर्ज की है। कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


एसओ कृष्णानगर सुनील दत्त कौल ने बताया कि मूलरूप से ठाकुरगंज निवासी मजदूर सात-आठ वर्ष से बाराबिरवा के पास मछली मंडी के सामने फुटपाथ पर झुग्गी-झोपड़ी डालकर रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को वह अपने गांव चला गया था। यहां उसकी पत्नी तीन बच्चों के साथ फुटपाथ पर सो रही थी। उसका बेटा (11) और बेटी (8) दूसरे बिस्तर पर थे और वह खुद दो वर्षीय बेटी को गोद में लेकर लेटी थी।

सुबह लहूलुहान मिली बच्ची

rape with 2 year old girl in lucknow

रात करीब ढाई बजे अचानक उसकी नींद खुली तो बच्ची नहीं थी। वह मासूम की तलाश में रात भर घूमती रही। भोर होने पर बच्ची बाराबिरवा चौराहे के निकट लहूलुहान अवस्था में एक बुजुर्ग महिला को मिली।

वह उसे अपनी दुकान पर ले आई। कुछ ही देर में बच्ची की मां के बारे में भी पता चल गया। मां पहले तो कुछ समझ नहीं पाई। बाद में जब लोकबंधु अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि की।

इसके बाद कृष्णानगर पुलिस को वारदात की सूचना दी। इसके बाद पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि देर रात तक मामले में कोई प्रगति नहीं मिल सकी है। वहीं, डॉक्टरों ने बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई है, लेकिन वह गहरे सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed