फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape of little girl in marriage

बाराती की घिनौनी हरकत, बच्ची के साथ किया गंदा काम

Sun, 01 Mar 2015 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलरामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,बलरामपुर Updated Sun, 01 Mar 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
rape of little girl in marriage

गांव आई बारात में शुक्रवार रात फिल्म देखने गई आठ साल की मासूम बच्ची को एक युवक बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। काफी तलाश के बाद घरवालों को बच्ची सड़क पर खून से लथपथ रोते-बिलखते मिली।

विज्ञापन


उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घरवालों ने बारात में हुई वीडियोग्राफी दिखाकर बच्ची से आरोपी की पहचान कराई। बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के व्यक्ति के अनुसार शुक्रवार रात उसके गांव में गोंडा से एक बारात आई थी। रात में बारात में फिल्म दिखाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून में लथपथ पड़ी मिली बच्ची

rape of little girl in marriage

फिल्म देखने उसकी आठ साल की बच्ची भी गई थी। आरोप है कि बारात में आया एक युवक पीड़ित की बच्ची और एक अन्य लड़की को बहला कर पास स्थित खेत में ले गया।

युवक ने बच्ची से दुष्कर्म किया। इस बीच दूसरी लड़की किसी तरह मौके से भाग निकली। उधर, घर वालों ने बच्ची की काफी तलाश की।

देर रात करीब तीन बजे बच्ची सड़क पर खून से लथपथ रोते-बिलखते मिली। बाद में बारात के दौरान हुई वीडियोग्राफी दिखाकर बच्ची से आरोपी युवक की पहचान कराई गई। युवक की पहचान कपिलदेव उर्फ बब्लू निवासी बाबागंज बाजार थाना धानेपुर जनपद गोंडा के रुप में हुई है। बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed