फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape in gasoiganj

बेलगाम दुष्कर्मी: दरिंदे ने कर डाला जबरन किशोरी से दुष्कर्म

Fri, 23 Aug 2013 08:16 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 23 Aug 2013 08:16 PM IST
विज्ञापन
rape in gasoiganj

गोसाईगंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक वहशी दरिंदे ने नित्यक्रिया के लिए जा रही किशोरी को अगवा कर जबरन दुष्कर्म किया। विरोध पर दरिंदे ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


शोर सुनकर गांव वालों के आने की आहट पाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। बामुश्किल, किशोरी ने घर पहुंचकर माता-पिता को आपबीती सुनाई।

पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

गोसाईगंज के एक गांव में राम लाल मजदूरी कर अपना और अपनी पत्नी रामलली, व पंद्रह वर्षीय बेटी दीक्षा (सभी नाम काल्पनिक) का पेट भरते हैं। पुलिस के मुताबिक सुबह 10 बजे दीक्षा नित्यक्रिया के लिए जा थी।
विज्ञापन


रास्ते में गांव के ही दबंग मजदूर सुखराम (21) ने उसे रोक लिया और जबरन खींच कर झाड़ियों में गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

तभी शोर सुनकर गांव के कुछ लोगों के आने का आहट पाकर सुखराम मौके से फरार हो गया। बामुश्किल, पीड़िता घर पहुंची और माता-पिता को आपबीती सुनाई।

पिता ने पुलिस में लिखित शिकायत की। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी सुखराम को उसके घर से दबोच लिया। पुलिस ने दीक्षा को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed