फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape and murder of boy in sitapur.

फिल्म के बहाने दोस्त को बुला किया ‘गंदा काम’

Thu, 29 Jan 2015 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Thu, 29 Jan 2015 02:41 PM IST
विज्ञापन
rape and murder of boy in sitapur.
कमलापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक ने किशोर को घर बुलाकर कुकर्म का प्रयास किया। विरोध पर उसे गोली मार दी।
विज्ञापन


इससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। इससे घबराया आरोपी व उसका परिवार घर से भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामपुर कलां थाना क्षेत्र का एक किशोर (14) कमलापुर थाना क्षेत्र निवासी बहनोई के यहां रहता था। मंगलवार रात आरोपी विजय कुमार यादव उसे टीवी दिखाने के बहाने घर बुला ले गया।

वहां किशोर की कनपटी पर तमंचे से गोली चला दी। उसकी हत्या के बाद विजय परिवार के साथ मौके से भाग गया।

नहीं थी कोई दुश्मनी

rape and murder of boy in sitapur.

गोली की आवाज सुन किशोर के रिश्तेदार व अन्य ग्रामीण विजय के घर पहुंचे। किशोर का खून से लथपथ शव देख परिवार के लोग बेसुध हो गए।

पीड़ित परिवार का कहना है कि विजय से उनकी कोई दुश्मनी नहीं है। हत्या का कोई ठोस कारण पता नहीं चल पा रहा है।

परिवार ने संदेह जताया कि विजय अपराधी किस्म का है। शायद उसने किशोर के साथ कुकर्म का प्रयास किया होगा, विरोध पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पीड़ित परिवार ने आरोपी विजय के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed