फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   raid in vishal megamart

विशाल मेगामार्ट व स्पेंसर में छापा, नमूने सील

Sat, 26 Oct 2013 02:32 AM IST
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ Updated Sat, 26 Oct 2013 02:32 AM IST
विज्ञापन
raid in vishal megamart

मंडलायुक्त की सख्ती के बाद एफएसडीए की टीम दिवाली पर मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने को सतर्क हुई।

विज्ञापन


टीम ने शुक्रवार को आशियाना में विशाल मेगामार्ट व स्पेंसर स्टोर पर छापा मारा।

मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी की अगुवाई में पहुंची एफएसडीए टीम की जानकारी फैलते ही हड़कंप मच गया।

जांच टीम ने यहां बिक रहे अलग-अलग खाद्य सामग्री के सात नमूनों को सील किया। ये नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।

पढ़ें-न्याय पाने गई थी कोर्ट, वहीं हो गया अन्याय

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि जांच टीम पहले आशियाना स्थित विशाल मेगामार्ट पहुंची।

यहां से श्रीभोग ब्रांड बेसन, पिस्ता दाना, अरहर दाल व रायता बूंदी के नमूने प्रयोगशाला जांच को सील किए। इसके बाद टीम समीप स्थित स्पेंसर स्टोर पहुंची।

यहां से नमकीन दालमोठ, काजू व कच्चे पनीर के नमूने सील किए। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान घटिया पाई जाने वाली सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed