{"_id":"f68d9e4c7d8aebf6ffd32acbd1a054fb","slug":"raid-accident-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"जा रहा था परीक्षा देने, पर जिंदगी ने किया 'फेल'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जा रहा था परीक्षा देने, पर जिंदगी ने किया 'फेल'
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Sun, 15 Dec 2013 02:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार सुबह पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे एक परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
बस और बाइक की इतनी जोरदार टक्कर थी कि लोगों के पहुंचते-पहुंचते ही परीक्षार्थी ने दम तोड़ दिया।
घटनास्थल का मुआयना कर रही पुलिस ने उसकी लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय माल क्षेत्र निवासी सत्यम रविवार सुबह पुलिस भर्ती परीक्षा देने बाराबंकी जा रहा था।
ज्यों ही वह चिनहट तिराहे पर पहुंचा, रोडवेज की अनुबंधित बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही चिनहट थानाक्षेत्र की पुलिस वहां पहुंची और परीक्षार्थी के घर सूचना दी और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।