फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police starts taking action against shakeel haider.

शिकंजा कसना शुरू: मुख्तार के गुर्गे के खातों की डिटेल खंगालने में जुटी पुलिस, पीएनबी से मांगा बैंक स्टेटमेंट

Tue, 10 Aug 2021 04:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Aug 2021 04:32 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज धनंजय पांडेय के मुताबिक शकील के खिलाफ दो दिन के अंदर चार मुकदमें दर्ज किये गये थे। पीड़ितों ने आरोप लगाया था कि शकील ने जिस जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम की है। उस पर बैंकों से करोड़ों रुपये का लोन लिया है। शकील द्वारा एक सौ से अधिक लोगों को ठगा गया है।

विज्ञापन
police starts taking action against shakeel haider.
मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी शकील हैदर के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने शकील के खातों की डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। सभी बैंकों को पत्र भेजकर शकील व उसके परिजनों के नाम से खुले खातों की डिटेल मांगी है। वहीं वजीरगंज पुलिस ने अमीनाबाद के पंजाब नेशनल बैंक (तत्कालीन यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया) की शाखा से खातों की डिटेल व स्टेटमेंट मांगी है। इसी शाखा में शकील ने जेहटा रेाउ के जमीनों के फर्जी दस्तावेज गिरवी रखकर करोड़ों रुपये का लोन लिया था। पुलिस ने बैंक अधिकारी से पूरा दस्तावेज मांगा है। वहीं गाजीपुर पुलिस ने भी वजीरगंज पुलिस से संपर्क किया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज धनंजय पांडेय के मुताबिक शकील के खिलाफ दो दिन के अंदर चार मुकदमें दर्ज किये गये थे। पीड़ितों ने आरोप लगाया था कि शकील ने जिस जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम की है। उस पर बैंकों से करोड़ों रुपये का लोन लिया है। शकील द्वारा एक सौ से अधिक लोगों को ठगा गया है। इस मामले की शिकायत मिलने पर डीसीपी सोमेन वर्मा ने पीड़ितों की तहरीर पर जांच करायी थी। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया। प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज धनंजय पांडेय के मुताबिक शकील ने कई बैंकों से लोन ले रखा है। कई बैंकों से शकील और उसके साथियों के खातों का ब्योरा मांगा गया है।
विज्ञापन


पुलिस अब बैंकों में लगाये गये दस्तावेजों की जांच अपने स्तर से भी करेगी। बैंक अधिकारियों  से पूछताछ की जाएगी की शकील द्वारा लगाए गये दस्तावेजों की जांच क्या नहीं कराई थी। उनसे पूछा जायेगा कि किस आधार पर शकील को लोन दिया गया। पुलिस ने यह भी आशंका व्यक्त की है कि बैंक कर्मचारियों की भी साठगांठ रही है। पुलिस बैंक के कर्मचारियों व अधिकारियों के मोबाइल नंबर की भी डिटेल खंगाल रही है। इस मामले में बैंक के कर्मचारी दोषी पाये गये तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed