{"_id":"618908153e87c279984e5589","slug":"police-searching-a-child-missing-from-her-grandmothers-home-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: ननिहाल में आई ढाई साल की बच्ची का अपहरण, अनहोनी की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहराइच: ननिहाल में आई ढाई साल की बच्ची का अपहरण, अनहोनी की आशंका
Mon, 08 Nov 2021 04:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Nov 2021 04:50 PM IST
सार
परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्ची का रविवार शाम से कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामले की तहकीकात करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र में अपने नानी के घर आई ढाई साल की बच्ची का अपहरण हो गया। बच्ची के अपहरण होने के बाद परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारी में बहुत ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। थक हारकर परिजनों ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्ची के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और विश्वास दिलाया कि पुलिस जल्द ही बच्ची को ढूंढ निकालेगी। परिजनों ने बच्ची के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
रामगांव थाना क्षेत्र में ढाई साल की मासूम बच्ची अपने मां-बाप के साथ रविवार को अपने नानी के घर आई थी। शाम को वह अपने नानी व अन्य परिवार के सदस्यों के साथ घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित खेत में सब्जी लाने गई थी।
विज्ञापन
बताया जाता है कि बच्ची खेत में खेलते-खेलते संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। काफी देर तक जब बच्ची खेत में नहीं दिखी तो परिजनों ने सोचा कि वह खेलते हुए घर चली गई होगी लेकिन जब परिजन शाम को घर पहुंचे तो देखा कि बच्ची नहीं आई थी। बच्ची को आंखों के सामने न देख परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास व गांव में जाकर बच्ची की काफी खोजबीन की लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा।
परिजनों ने घटना की सूचना थाने पर जाकर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर सोमवार को एसपी सुजाता सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से वार्ता की। एसपी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा।