फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police recovered dead body from Grave

बिना सूचना मां ने बेटी को दफनाया, पुलिस ने कब्र खोदकर निकाला शव

Fri, 27 Apr 2018 08:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Updated Fri, 27 Apr 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
police recovered dead body from Grave
शव को निकालती पुलिस

थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बालिका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके बाद बालिका की मां ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव को दफना दिया। घटना के संबंध में ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना देते हुए हत्या का संदेह जताया।

विज्ञापन


पुलिस ने डीएम की अनुमति पर कब्र खोदकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना क्षेत्र के ग्राम गनेसुआ निवासी सुरेश की दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उसके घर पर पत्नी राधा देवी व पुत्री चांदनी (11) ही रहती थी। शुक्रवार को राधा की पुत्री चांदनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद मां ने शव को गांव के बाहर श्मशान में दफना दिया। इधर घटना के संबंध में प्रधान राजकुमार ने यूपी-100 डायल कर पुलिस को सूचना दी कि चांदनी की हत्या करने के बाद शव को दफना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह की सूचना प्रधान ने थाने में भी दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई उसने डीएम से कब्र खोदने की अनुमति ली। इसके बाद नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार पांडेय की मौजूदगी में कब्र को खोदा गया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


थानाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि बालिका की मां बीमारी की वजह से बेटी की मौत होने की बात कह रही है। जबकि प्रधान ने हत्या का संदेह जताया है। मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed