फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police men mis behave to a rape victim.

रेप पीड़िता को थाने से भगाया, मुंशी व इंस्पेक्टर नप गए

Sun, 07 Aug 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 07 Aug 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
police men mis behave to a rape victim.
demo pic

तमाम निर्देशों-आदेशों के बावजूद दुष्कर्म पीड़िताओं के प्रति पुलिस का रवैया नहीं बदल रहा है। ताजा मामला वजीरगंज थाने का है। जहां केस दर्ज कराने पहुंची नाबालिग रेप पीड़िता और उसकी मां को पुलिस ने थाने से भगा दिया। रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर, उनसे दुर्व्यवहार तक किया गया।

विज्ञापन


थाने के मुंशी ने तो पीड़िता को झूठा ठहरा दिया। पुलिस की शर्मनाक करतूत सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो एसएसपी मंजिल सैनी ने मुंशी अनवर को निलंबित और इंस्पेक्टर महंथ यादव को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है।

एसएसपी ने बताया कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली आठवीं की छात्रा बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे रकाबगंज निवासी अपनी सहेली से किताब लेने के लिए घर से निकली। आरोप है कि रास्ते में मोहल्ले का ही सनी नामक युवक उसे मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। उससे अज्ञात स्थान पर दुष्कर्म किया। बच्ची किसी तरह घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई। इस पर महिला बेटी को साथ लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने वजीरगंज थाने पहुंची।

मुंशी बोला-कुछ नहीं हुआ, पड़ोसी के साथ घूमकर लौटी है

police men mis behave to a rape victim.

ड्यूटी पर मौजूद मुंशी अनवर ने केस दर्ज करने के बजाय पीड़िता को झूठी कहते हुए फटकार लगाई। उसने कहा-पड़ोसी के साथ घूम-फिर कर लौटी है। इसके साथ कुछ नहीं हुआ। इतना ही नहीं उसने पीड़िता की मां को बेटी पर नजर रखने की नसीहत दी और भगा दिया।

बड़ा सवाल : क्या इतने निरंकुश हो गए मातहत या फिर कुछ और?
बताया जा रहा है कि मुंशी ने थाने में मौजूद इंस्पेक्टर महंथ यादव को मामले की जानकारी नहीं दी। पर, इस बात को अगर सही भी मान लें तो मां-बेटी शुक्रवार दोपहर थाने जाकर इंस्पेक्टर महंथ यादव से कार्रवाई की मांग की थी।

इसके बावजूद एसएसपी की फटकार के बाद शुक्रवार रात मामला दर्ज किया गया। यह रवैया साफ इशारा करता है कि वजीरगंज पुलिस मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश कर रही थी। सवाल यह भी उठता है कि संगीन मामलों को भी कैसे मुंशी अपने स्तर से टरका रहा था?

एसएसपी की सख्ती पर हरकत में आई पुलिस

police men mis behave to a rape victim.
demo pic

बहरहाल मामला सामने आने पर एसएसपी ने सीओ चौक राधेश्याम राय को वजीरगंज थाने भेजकर घटना की जानकारी ली। जांच में पाया गया कि इंस्पेक्टर की लापरवाही के चलते मुंशी निरंकुश हो चला था। संगीन मामलों में अपने स्तर से निर्णय लेकर पीड़ित को टरका देता। इस पर इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए। एसएसपी की सख्ती पर हरकत में आई पुलिस ने शनिवार को पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा और आरोपी की तलाश शुरू की।

पत्नी से नाता तोड़े था आरोपी
वजीरगंज थाने व क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी सनी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। उसके भाई व बहनोई को हिरासत में लेकर पूछताछ के साथ कॉल डिटेल खंगालना शुरू किया। पता चला कि बहराइच के मूल निवासी सनी ने अपनी पत्नी से नाता तोड़ रखा है। पत्नी मायके में रहती है और सनी अपने पिता जियाउद्दीन व परिवारीजनों के साथ वजीरगंज इलाके में रह रहा था।

जांच के बाद होगी विभागीय कार्रवाई
थाने से भगाने, दूसरे दिन भी तहरीर मिलने के कई घंटे बाद केस दर्ज करने, पीड़िता को तीसरे दिन डॉक्टरी मुआयने के लिए भेजने में इंस्पेक्टर महंथ यादव व अन्य पुलिसकर्मियों की लापरवाही की जांच एएसपी सिटी पश्चिम सर्वेश कुमार मिश्रा को सौंपी गई है। एसएसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed