फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police found obscene literature in baba parmanand ashram, barabanki

रंगीन मिजाज बाबा परमानंद के आश्रम में शक्तिवर्धक दवाओं के अलावा मिला ये सब

Wed, 01 Jun 2016 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमरउजाला, बाराबंकी Updated Wed, 01 Jun 2016 03:42 PM IST
विज्ञापन
police found obscene literature in baba parmanand ashram, barabanki
बाबा परमानंद - फोटो : amar ujala

हर्रई आश्रम के रंगीन मिजाज बाबा रामशंकर तिवारी उर्फ परमानंद के पास से रिमांड के दौरान पुलिस ने डायरी के अलावा अश्लील साहित्य, डीवीडी व वीडियो कैमरा भी बरामद किया है। 

विज्ञापन


तीन दिन तक बाबा से हुई पूछताछ में पुलिस को कई जानकारियां मिली हैं। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद मंगलवार सुबह बाबा को वापस जेल में भेज दिया गया। वहीं, पुलिस बाबा की पत्नी, बेटे और शिष्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


रिमांड के दौरान पुलिस ने बाबा परमानंद का आश्रम खंगाला तो वहां से बड़ी मात्रा में शक्तिवर्धक दवाएं, अश्लील साहित्य, डीवीडी, वीडियो कैमरा समेत आदि सामान बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा ने पुलिस टीम को किया काफी भ्रमित

police found obscene literature in baba parmanand ashram, barabanki
बाबा परमानंद - फोटो : amar ujala

हालांकि बाबा ने पुलिस टीम को काफी भ्रमित किया जिससे बाबा से कई बातें नहीं कबूलवाई जा सकीं। तीन दिन की पुलिस रिमांड मंगलवार को समाप्त होने के बाद पुलिस ने बाबा को दिन में करीब पौने दस बजे जेल में दाखिल कर दिया। 

पुलिस कप्तान अब्दुल हमीद का कहना है जांच में जो भी साक्ष्य मिले हैं उसी के आधार पर बाबा परमानंद के खिलाफ जल्द से जल्द अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। बाबा के कुछ करीबियों पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। जिनसे कुछ अन्य साक्ष्य मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed