{"_id":"600ea67a8ebc3e08a1263c2c","slug":"police-exposed-big-weapon-factory-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में अवैध असलहा कारखाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में असलहे व उपकरण बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलरामपुर में अवैध असलहा कारखाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में असलहे व उपकरण बरामद
Tue, 26 Jan 2021 02:16 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 Jan 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते एसपी हेमंत कुटियाल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर जिले में सोमवार को पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वाले कारखाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में निर्मित व अर्द्घनिर्मित असलहे, उपकरण व कारतूस बरामद किए हैं। वहीं, एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि देहात कोतवाल पंकज सिंह व स्वाट टीम प्रभारी डीके सिंह की टीम ने नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटिया पेट्रोल पंप के सामने बने एक घर में मुखबिर की सूचना पर छापा मारा।
विज्ञापन
उस घर में एक व्यक्ति अवैध असलहा बनाते हुए पकड़ा गया। इस व्यक्ति की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ तोताराम वर्मा निवासी ग्राम कटिया के रूप में हुई है। मौके से निर्मित तीन तमंचा व अर्द्घनिर्मित पांच तमंचा, जिंदा कारतूस और एक तमंचा बनाने का उपकरण बरामद किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार तोताराम एक शातिर अपराधी है। वह अवैध शस्त्र बनाने के साथ-साथ कई अन्य तरह के अपराध भी करता है। उसके खिलाफ जनपद के कई थानों में तमाम आपराधिक मुकदमें भी दर्ज हैं। इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर एसबी सिंह, एसआई डीपी सिंह, हेड कांस्टेबल बिरजू कुमार, संजय निषाद तथा महिला आरक्षी श्वेता सिंह शामिल रहें।