{"_id":"612b164b96573349f43b6c73","slug":"police-encounter-in-shivratan-ganj-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: पुलिस मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग में दरोगा व बदमाश घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रायबरेली: पुलिस मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग में दरोगा व बदमाश घायल
Sun, 29 Aug 2021 10:38 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:38 AM IST
सार
पुलिस को 32 हजार रुपये की लूट मामले में बदमाश की तलाश थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायबरेली जिले के शिवरतनगंज में सरैया सलारपुर गांव के पास पुलिस टीम व लूट के आरोपी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवाबी फायरिंग में इन्हौना चौकी प्रभारी और बदमाश को गोली लगी है। बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी इन्हौना तनुज कुमार पाल के पैर व बदमाश दोनों के पैर में गोली लगी है। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी सिंहपुर ले जाया गया है। गिरफ्तार शातिर बदमाश व उसके एक अन्य साथी द्वारा 21 अगस्त को शिवरतनगंज में 32 हजार की लूट की वारदात अंजाम दी गई थी।
विज्ञापन
बदमाश के पास से पुलिस को लूटी हुई रकम भी बरामद हुई है। मामले में केस दर्द करने के बाद पुलिस बदमाश की तलाश में छापेमारी कर रही थी।