फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police encounter in Bikapur in Ayodhya.

अयोध्या: मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Thu, 23 Dec 2021 10:43 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Dec 2021 10:43 AM IST
सार

मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Police encounter in Bikapur in Ayodhya.
पुलिस फायरिंग में घायल हुआ बदमाश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट रोड के शेरपुर पारा मोड़ पर बुधवार की रात करीब 12 बजे पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ में फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान मोटर साइकिल सवार अभियुक्तों में ओमप्रकाश बरवार पुत्र निबरे निवासी बलदु का पुरवा मजरे बनगई थाना धानेपुर जनपद गोंडा के दोनों पैर में गोली लगी है जबकि दूसरे अभियुक्त रामबक्श बरवार पुत्र बलेसर निवासी दुल्हापुर बनकट थाना धानेपुर जनपद गोंडा के बाएं पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


इस दौरान दो अभियुक्त बाबादीन पुत्र जगदम्बा निवासी दुल्हापुर बनकट थाना धानेपुर जनपद गोंडा व रवि पुत्र रामू निवासी बलदु का पुरवा थाना धानेपुर जनपद गोंडा अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भागने में सफल हो गए। अभियुक्तों के पास से दो 315 बोर तमंचा, चार खोखा कारतूस व तीन जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक डिस्कवर मोटर साइकिल बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार दोनों अभियुक्तगण बरामद मोटरसाइकिल से अपने फरारशुदा साथियों के साथ सुल्तानपुर से अयोध्या की तरफ आ रहे थे। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग संदिग्ध होने के कारण थाना बीकापुर अंतर्गत खजुरहट चौराहे के पास रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तों द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग की और बीकापुर रोड की तरफ भागने लगे।

जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए शेरपुर पारा मोड़ के पास आत्मसमर्पण हेतु कहा गया लेकिन अभियुक्तगण पुलिस टीम पर फायरिंग करते रहे। बताया कि पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कोतवाली बीकापुर व महराजगंज से हुई लूट के मामलों में पुलिस को तलाश थी।


इसके अतिरिक्त अभियुक्तों द्वारा जनपद प्रयागराज, प्रतापगढ़, बहराइच व चित्रकूट जनपद में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। पूर्व में भी जनपद गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, चित्रकूट, देवरिया व प्रयागराज में जेल जा चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed