{"_id":"59a252e04f1c1b20498b4b76","slug":"police-clash-with-a-goon-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा इनामी बदमाश मुठभेड़ मेें घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा इनामी बदमाश मुठभेड़ मेें घायल, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
घायल उदयराज।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनीनगर के स्कूटर इंडिया चौराहे के पास शनिवार देर रात ढाई बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इनामी बदमाश उदयराज की घेराबंदी की। इस पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस की एक गोली उसकी जांघ में लग गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ में दो एसआई की जान भी जा सकती थी। बुलेटप्रुफ जैकेट ने दोनाें की जान बचा ली। मालूम हो कि उदयराज पारा थाने में डकैती के दौरान किशोरी से गैंगरेप का आरोपी भी है। इसके बाद से वह फरार था और 15 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि सर्विलांस टीम को बदमाश उदयराज की लोकेशन सरोजनीनगर में मिली। इसके बाद पुलिस व क्राइम ब्रांच ने स्कूटर इंडिया चौराहे पर उसे घेर लिया। रात करीब ढाई बजे बाइक सवार युवक आता देख मुखबिर ने बदमाश के होने का इशारा किया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद वह नटकुर मोड़ की तरफ भागने लगा, लेकिन बाइक फिसल गई। इसके बाद बदमाश ने फिर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
उसकी पिस्तौल से निकली गोली एसआई उदय प्रताप सिंह और अरुण कुमार सिंह के सीने पर जा लगी। लेकिन बुलैटप्रूफ जैकेट पहने होने से उनकी जान बच गई। करीब आधा घंटे बाद बदमाश की तरफ से फायरिंग बंद हो गई। पुलिस ने बदमाश के करीब जाकर देखा तो वह घायल पड़ा था। एक गोली उसकी दाहिने जांघ पर लगी थी। बदमाश को गिरफ्तार कर तत्काल लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल से कंट्री मेड सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल, दो कारतूस व बाइक मिली।
विज्ञापन
पारा में डकैती व गैंगरेप का आरोपी है उदयराज
एसएसपी के मुताबिक, मुठभेड़ में पकड़े गया डकैत उदयराज पारा थानाक्षेत्र का वॉन्टेड है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पारा में डकैती डाली। इसके बाद घर में सो रही 13 साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म किया।