फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police caught a man with 22 crore black money.

20 साल से कर रहा था सूदखोरी, आयकर टीम को मिली अकूत दौलत

Mon, 19 Dec 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Dec 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
police caught a man with 22 crore black money.
सूदखोर शेर धर सिंह उर्फ बब्बू सिंह - फोटो : amar ujala

आयकर विभाग की दो दिन तक चले छापे में कच्चा चिट्ठा खुलता देख कृष्णानगर के सूदखोर शेर धर सिंह उर्फ बब्बू सिंह ने रविवार को सरेंडर कर दिया। उसने 22 करोड़ रुपये पर इनकम टैक्स की चोरी मान ली है।

विज्ञापन


हालांकि जांच टीम को 25 करोड़ रुपये के काले धन का अनुमान है। मोटे ब्याज पर रकम देने के अलावा सूदखोर 30 से 40 फीसदी कमीशन लेकर पुराने नोट भी बदल रहा था।
विज्ञापन


टीम ने जैसे ही इनकी सूची बनाई, सूदखोर ने 22 करोड़ रुपये का काला धन मान लिया। उसे टैक्स चोरी के रूप में 11 करोड़ रुपये चुकाने होंगे।

कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र के विजय नगर पुलिस चौकी के निकट रहने वाले शेर धर सिंह की कोठी पर शनिवार दोपहर छापामारी शुरू हुई थी जो रविवार पूरे दिन चली।

टीम को सूचना मिली थी कि सूदखोर की कोठी पर नोट बदले जा रहे हैं। टीम ने छापा मारा तो वहां से 35 लाख रुपये के नए नोट मिले। इन्हें गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 घंटे में 20 साल से सूदखोरी का रिकॉर्ड मिला

police caught a man with 22 crore black money.
demo pic

आयकर विभाग के 14 अफसरों की टीम ने शनिवार दोपहर 2:30 बजे से रविवार रात 8:30 बजे तक करीब 30 घंटे तक काली कमाई के दस्तावेज खंगाले। इस दौरान सूदखोरी के 20 साल पुराने रिकॉर्ड मिले। ये रिकॉर्ड 100 से अधिक डायरियों व 50 रजिस्टरों में दर्ज हैं।

इसमें ठेकेदारी के वे दस्तावेज मिले जिससे सूदखोर ने करोड़ों रुपये कमाए थे। दस्तावेजों से टीम ने मोटे ब्याज पर रकम लेने वाले करीब 300 लोगों का ब्यौरा सूचीबद्ध किया। इस दौरान कर्ज लेने वालों के नामों की पर्चियां एक झोले में रखीं मिली। आयकर की टीम ने डायरी, पर्ची, रजिस्टर जब्त कर लिया।

डायरी में दर्ज है पुलिस की कारस्तानी
सूदखोर शेर धर किन-किन पुलिस अफसरों, दारोगा एवं सिपाही के संरक्षण में धंधा चमका रहा था, इसका ब्यौरा भी जब्त डायरियों में दर्ज है। इसमें कौन-कौन कितने रुपये की हफ्ता वसूली करता था, इसका उल्लेख है।

सूदखोरी में भ्रष्टों की रकम

police caught a man with 22 crore black money.
demo pic

जांच के दौरान शेर धर के धंधे में कई भ्रष्टों की रकम के निवेश का भी रिकॉर्ड मिला है। टीम को भ्रष्टों के नाम के प्लॉट, मकान व फॉर्म हाउस के दस्तावेज हाथ लगे हैं। अब इन भ्रष्टों पर आयकर का शिकंजा कसेगा।

4 बैंकों व रेलवे अफसरों की सांठगांठ से बदले नोट
शेर धर ने आयकर टीम के सामने 2000-2000 के नये नोट के स्रोत का राज उगल दिया है। 20 लाख रुपये के नोट उसने 4 बैंकों व रेलवे के कुछ अफसरों से सांठगांठ करके बदले हैं। यात्रियों ने दो हजार के नए नोट से टिकट खरीदे थे, उन्हीं नोटों को रेलवे अफसरों ने सूदखोर के पुराने नोटों से बदल दी।

35 लाख के नए नोट मिलने की जांच ईडी करेगा
शेरधर सिंह की कोठी से जब्त 35 लाख रुपये के नए नोटों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) करेगा। उस पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलेगा। इस सिलसिले में आयकर विभाग ने सोमवार को कृष्णानगर कोतवाली में तहरीर देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed