{"_id":"625923f96479e672892df3e8","slug":"police-arrested-three-goons-in-encounter-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: पुलिस ने अलग-अलग जगह मुठभेड़ में तीन इनामिया बदमाशों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुर: पुलिस ने अलग-अलग जगह मुठभेड़ में तीन इनामिया बदमाशों को किया गिरफ्तार
Fri, 15 Apr 2022 01:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:21 PM IST
सार
अलग-अलग जगह हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उनके पास से अवैध शस्त्र सहित नगद रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर की सकरन और तालगांव पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ में 25 हजार के तीन इनामिया बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों को जेल भेजने कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि तीन शातिर चोरों सकरन के जालिमपुर निवासी रमाकान्त लोनिया, बिसवां के बगहाडीह निवासी सुनील पासी, मिश्रिख के मिश्रपुर निवासी मनोज को तालगांव पुलिस एवं सकरन पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ में घायल होने के पश्चात गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस को मौके से 25 हजार रुपए नगद व आभूषण, 15 बिछिया, 1 जोड़ी पायल, एक बाइक, तीन अवैध शस्त्र व 8 कारतूस बरामद हुए हैं। प्रत्येक पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। यह शातिर गिरोह जनपद के आसपास के अन्य जनपदों में भी कई चोरी की घटनाओ को अंजाम देता था।
विज्ञापन
जनपद से संबंधित कुल सात चोरी की घटनाओं में आरोपियों ने अपनी तथा अपने गिरोह की संलिप्तता स्वीकार की है। तीनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।