{"_id":"1622a20dee46701ebb06679f436e9629","slug":"police-arrest-bangladeshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दबोचा बांग्लादेशी घुसपैठिया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दबोचा बांग्लादेशी घुसपैठिया
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Sat, 26 Oct 2013 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुफिया एजेंसियों की आंखों में धूल झोंककर भारत में घुसे बांग्लादेशी युवक को शुक्रवार दोपहर मड़ियांव पुलिस ने मोहिबुल्लापुर स्टेशन के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन
युवक एक सप्ताह से राजधानी की सड़कों पर बेखौफ घूम रहा था और किसी को भनक तक नहीं लगी।
बिना पासपोर्ट भारत आए युवक के पास एक मोबाइल फोन, बांग्लादेश का सिमकार्ड व 20 अमेरिकी डॉलर मिले हैं।
जानकारी पाकर पहुंची एलआईयू, इंटेलीजेंस ब्यूरो सहित अन्य खुफिया एजेंसियों ने बांग्लादेशी से पूछताछ की।
पढ़ें-डॉलर की गड्डी के लिफाफे से ये क्या निकला?
विज्ञापन
मड़ियांव थाने के दरोगा राकेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए संदिग्ध की पहचान बांग्लादेश के सरतपुर में हिपसर थाना क्षेत्र के काठलबारी में रहने वाले रजक खान के बेटे बाबू खान (24) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वह करीब एक हफ्ते से राजधानी में मौजूद है। पूछताछ में बाबू खान ने बताया कि वह नदी के रास्ते स्टीमर से पश्चिम बंगाल के जंगल पहुंचा और वहां से कई दिन पैदल चलते हुए शहर में प्रवेश किया।
इसके बाद बंग्लादेश से साथ लाए मोबाइल फोन से उसने अपने साथियों से संपर्क किया और ट्रेन से लखनऊ पहुंच गया।
बाबू खान ने बताया कि लखनऊ में उसके करीब 25 साथी हैं। उसके पास से डॉलर मिलने के बाद माना जा रहा है कि बांग्लादेशी युवक राजधानी में डॉलर बेचने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का सदस्य है।
पुलिस का मानना है कि आलमबाग में पुरानी कारों के व्यापारी विनय को डॉलर दिखाकर इसी गैंग ने तीन लाख की टप्पेबाजी की थी।
खुफिया एजेंसियों की टीम ने मड़ियांव थाने जाकर बाबू खान से लंबी पूछताछ की।
वह किस रास्ते से और कैसे भारत पहुंचा, उसके साथी कब और कैसे भारत आए, बंग्लादेश में वह क्या काम करता था, उसका पारिवारिक इतिहास क्या है? जैसे तमाम सवाल बाबू खान से पूछे गए हैं।
उसका मोबाइल फोन भी खंगाला जा रहा है। देश में घुसपैठ के बाद बाबू खान की कहां और किस व्यक्ति से बात हुई? इसकी डिटेल निकलवाई जा रही है।
बाबू खान के खिलाफ विदेशी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।