{"_id":"5ae598fb4f1c1b042e8b5f5e","slug":"physically-handicapped-architecture-beaten-by-additional-cmo-of-gonda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एडीशनल सीएमओ की गुंडई सीसीटीवी में कैद, दिव्यांग आर्किटेक्ट को ऑफिस में घुसकर मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडीशनल सीएमओ की गुंडई सीसीटीवी में कैद, दिव्यांग आर्किटेक्ट को ऑफिस में घुसकर मारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 29 Apr 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
आर्किटेक्ट से मारपीट करते एसीएमओ
विभूतिखंड के विराजखंड में आर्किटेक्ट प्रवीन कमार वर्मा के दफ्तर में घुसकर गोंडा के एडीशनल सीएमओ डॉ. मलिक आलमगीर और उनके साथियों ने जमकर मारपीट की। आर्किटेक्ट को गालियां देते हुए लात-घूसों से पीटा। दफ्तर में तोड़फोड़ की और जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
पीड़ित आर्किटेक्ट की शिकायत पर पुलिस ने एडीशनल सीएमओ समेत पांच के खिलाफ डकैती, मारपीट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। एडीशनल सीएमओ व साथियों की दबंगई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक बृजेश राय ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम की है, जिसकी रिपोर्ट अगले दिन शुक्रवार को लिखी गई। डॉ. मलिक आलमगीर और आर्किटेक्ट प्रवीन कुमार वर्मा के बीच लेन-देन का विवाद है। मूलरूप से बलरामपुर निवासी डॉ. आलमगीर वर्तमान में गोंडा के एडीशनल सीएमओ के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
इसे लेकर हुआ दोनों पक्षों में विवाद
आर्किटेक्ट से मारपीट करते एसीएमओ
करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने खुर्रमनगर के धर्मनगर में अपना मकान बनवाने का ठेका प्रवीन को दिया था। प्रवीन ने बताया कि सवा करोड़ रुपये के ठेके में एडीशनल सीएमओ ने सिर्फ 50 लाख रुपये दिए हैं। मकान लगभग तैयार है और फिनिशिंग का काम चल रहा है। उनसे कई बार भुगतान के लिए कहा गया लेकिन हर बार वह कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देते हैं। रुपया की समस्या होने पर कुछ दिन पहले उन्होंने काम रुकवा दिया।
पहले भुगतान, फिर भुगतान... सुनते ही भड़क उठे
आर्किटेक्ट से मारपीट करते एसीएमओ
26 अप्रैल को डॉ. आलमगीर ने उन्हें फोन कर काम बंद होने के बारे में पूछा तो प्रवीन ने रुपयों की समस्या बताई। उन्होंने कहा कि भुगतान होने के बाद ही काम चालू किया जाएगा। इस पर एडीशनल सीएमओ भड़क गए और फोन पर ही गाली-गलौज करते हुए धमकाने लगे। प्रवीन ने फोन काट दिया तो उन्होंने फिर से कॉल करके मिलने की बात कही। प्रवीन ने बताया कि वह ऑफिस में हैं। शाम करीब सात बजे डॉ. आलमगीर दो कारों से छह-सात लोगों को लेकर उनके दफ्तर आ गए। उस वक्त प्रवीन के दफ्तर में चालक व एक अन्य कर्मचारी ही था, बाकी सब घर जा चुके थे।
प्रवीण ने लगाया यह आरोप
आर्किटेक्ट से मारपीट करते एसीएमओ
प्रवीन का आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। आर्किटेक्ट के दोनों पैर काम नहीं करते हैं। डॉ. आलमगीर और उनके साथियों ने कुर्सी से खींचकर उन्हें गिरा दिया व लात-घूसों से पिटाई की। मारपीट के बाद सभी भाग निकले। प्रवीन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई तो एडीशनल सीएमओ की दबंगई व गुंडागर्दी सामने आ गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।