फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   parents sale out there daughter in 40 thousand

मां-बाप ने नाबालिग बेटी को 40 हजार में बेच डाला

Tue, 06 Oct 2015 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलरामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,बलरामपुर Updated Tue, 06 Oct 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
parents sale out there daughter in 40 thousand

नाबालिग पीड़िता ने सौतेली मां व बाप पर जबरन वेश्यावृत्ति कराने तथा एक अज्ञात व्यक्ति के हाथ 40 हजार रुपये में बेच देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में तुलसीपुर थाना क्षेत्र की एक लड़की ने कहा है कि करीब आठ साल पहले उसकी मां की मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ रहती है। पिता ने मां की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि सौतेली मां तथा पिता उसे शारीरिक तथा मानसिक रूप से परेशान कर जबरन वेश्यावृत्ति कराते है। मना करने पर उसकी पिटाई की जाती है।

पीड़िता के मुताबिक उसका बाप 26 सितंबर को उसे नानी के घर ले जाने का झांसा देकर पचपेड़वा थाना क्षेत्र के एक गांव में ले गया। पिता ने पीड़िता का अज्ञात व्यक्ति के हाथ 40 हजार रुपये में सौदा कर दिया तथा पांच हजार रुपये एडवांस भी ले लिए हैं। पूरा पैसा मिलने के बाद पिता ने अज्ञात व्यक्ति के साथ भेजने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed