फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One girl student killed for opposing eve teasing in Sultanpur.

सुल्तानपुर: छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा को बाइक से कुचला, दर्दनाक मौत

Sat, 17 Aug 2019 11:02 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 17 Aug 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
One girl student killed for opposing eve teasing in Sultanpur.
- फोटो : amar ujala

सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन युवकों ने कक्षा 11 की एक छात्रा को बीती आठ अगस्त को बाइक से कुचल दिया। गंभीर हालत में छात्रा को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


स्कूल से लौटते समय सरेराह हुई इस घटना की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। बाद में छात्रा की दादी ने तहरीर दी तो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। नामजद एफआईआर के बावजूद पुलिस ने न तो तीनों युवकों को गिरफ्तार किया न छात्रा के इलाज का ही कोई इंतजाम कराया। छात्रा की मौत के दो दिन बाद आरोपियों को पकड़ा जा सका।
विज्ञापन


लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा बीती आठ अगस्त को विद्यालय से छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर जा रही थी। विद्यालय से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर छंगेपुर निवासी प्रदीप कुमार ने छात्रा को रोक लिया। प्रदीप के साथ आशीष कुमार व संदीप भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसका छात्रा ने जोरदार विरोध किया। इस पर आरोपी युवकों से उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो तीनों आरोपी बाइक से निकल लिए।

वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकले

छात्रा घर के लिए आगे बढ़ी तो थोड़ी दूर तीनों युवक बाइक से फिर पहुंचे और साइकिल से जा रही छात्रा को बुरी तरह कुचल दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों युवक भाग निकले। सूचना पाकर ग्रामीण और विद्यालय के प्रधानाचार्य वहां पहुंच गये।

छात्रा को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया लेकिन, उसकी हालत बिगड़ती गई। बाद में घायल छात्रा को जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां भी उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां 14 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया।

परिवार वालों का कहना है कि छात्रा पढ़ाई-लिखाई में तेज थी। परिवार वालों ने भी उससे बड़े सपने पाल रखे थे। छात्रा की मौत से सारे सपने बिखर गये।

प्रभारी निरीक्षक बोले, तीनों युवको को किया गया गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की मौत की जानकारी मिली है। छात्रा की दादी की तहरीर पर छेड़खानी व जान से मारने की कोशिश का मुकदमा पहले से ही दर्ज है। मौत के बाद मुकदमे में अन्य उचित धाराओं को भी शामिल किया जाएगा। तीनों आरोपी युवकों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed