{"_id":"61f1267f21e1b432db523b98","slug":"one-died-in-a-clash-in-laliya-thana-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: हिस्सेदारी को लेकर हुए चले ईंट पत्थर, एक की मौत, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलरामपुर: हिस्सेदारी को लेकर हुए चले ईंट पत्थर, एक की मौत, मुकदमा दर्ज
Wed, 26 Jan 2022 04:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Jan 2022 04:16 PM IST
सार
ललिया थाना क्षेत्र में हुए एक विवाद में ईंट पत्थर चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र के अमवा गांव में हिस्सा बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को मार डाला। पुलिस ने बेटे के तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ललिया थाना क्षेत्र के अमवा गांव में हिस्सा बंटवारे को लेकर विश्राम पाल व राम अभिलाष पाल में मंगलवार के शाम को झगड़ा हो गया जिसमें ईंट पत्थर बरसने चले। ईंट पत्थर लगने से छोटे भाई राम अभिलाष (55) की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के बेटे बिक्रम पाल की तहरीर पर विश्राम पाल, पोता अमन पाल, पोती पुनीता पाल, बहु प्रेम कुमारी पाल के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन