फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nokia dealer jail in inspector matter

दरोगा की पिटाई में नोकिया डीलर पहुंचा जेल

Wed, 28 Aug 2013 03:21 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 28 Aug 2013 03:21 AM IST
विज्ञापन
nokia dealer jail in inspector matter

हजरतगंज में कार व बाइक की भिड़ंत को लेकर दरोगा की पिटाई के आरोपी नोकिया के डीलर के दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


कोर्ट ने तीनों की जमानत अर्जी खारिज करके उन्हें जेल भेज दिया है। अब पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

इंस्पेक्टर हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि सबइंस्पेक्टर निर्भय सिंह की पिटाई, बंधक बनाने व अन्य धाराओं के तहत मुकदमे के आरोपी नोकिया के डीलर प्रतीक सिंह से पूछताछ के बाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी और प्रतीक के साथी विनोद कुमार व सैफ सिद्दीकी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


तीनों आरोपियों को मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने तीनों की जमानत अर्जी खारिज करके न्यायिक हिरासत में लेकर 7 सितंबर तक के लिए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने गिरफ्तार प्रतीक सिंह, निगोहां के बैरीसालपुर निवासी विनोद कुमार व सुल्तानपुर के गांव इटकौली निवासी सैफ सिद्दीकी से उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की। दरोगा निर्भय सिंह की पिटाई में शामिल रहे अन्य लोगों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।


उधर, प्रतीक सिंह की पत्नी कुसुम सिंह ने निर्भय सिंह पर अभद्रता व विरोध पर पति की पिटाई का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

कुसुम का कहना है कि वह अपने पति व बेटे के साथ हलछठ पूजा के लिए कार से जा रही थी। पति के नोकिया केयर के ऑफिस से निकलते ही एक बाइक ने पीछे से टक्कर मारी।

आपत्ति जताने पर बाइक पर सवार व्यक्ति ने कुसुम से अभद्रता की और विरोध जता रहे प्रतीक को कार से नीचे घसीटकर पीटने लगा।

चीखपुकार पर राहगीरों ने हमलावर की पिटाई करके पति को बचाया। बाद में पता चला कि हमला करने वाला व्यक्ति दरोगा निर्भय सिंह था। वर्दी में न होने के कारण नागरिक उसे पहचान नहीं सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed