{"_id":"a8a774c519cbc09685c64f28a9e4e7a4","slug":"neighbour-raped-with-minor-in-raebareli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की का रेप किया और मां को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की का रेप किया और मां को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, डलमऊ (रायबरेली)
Updated Thu, 30 Apr 2015 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात को घर में घुस कर एक किशोरी के साथ युवक ने दुराचार कर डाला। यही नहीं आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंची पीड़ित की मां को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया।
विज्ञापन
हद तो तब हो गई जब तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। इससे लोगों में नाराजगी है।
क्षेत्र की एक महिला का आरोप है कि वह देर शाम किसी काम से घर से बाहर गई थी। इसी दौरान गांव का युवक घर में घुस गया और उसकी 14 वर्षीय बेटी से दुराचार किया।
विज्ञापन
बेटी की चीख पुकार पर वह पहुंची तो आरोपी धमकी देकर भाग गया। युवक के इस करतूत की शिकायत लेकर महिला आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी ने परिवारीजनों के साथ मिलकर महिला को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
विज्ञापन
पीड़ित परिवारीजनों के जख्मों को सहलाने के बजाय पुलिस ने और गहरा कर दिया। प्रार्थनापत्र देने के बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखी।
महिला का कहना है कि इसकी शिकायत एसपी से की जाएगी। कोतवाल रणजीत सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। जांच के बाद केस दर्ज होगा।