{"_id":"624ff785a78d715d081a9678","slug":"ncw-speaks-on-mahant-threatening-to-rape-the-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की धमकी देने वाले महंत के खिलाफ केस दर्ज: महिला आयोग ने डीजीपी को लिखा पत्र, बोलीं- महिलाएं इन लोगों का आसान शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुष्कर्म की धमकी देने वाले महंत के खिलाफ केस दर्ज: महिला आयोग ने डीजीपी को लिखा पत्र, बोलीं- महिलाएं इन लोगों का आसान शिकार
Fri, 08 Apr 2022 02:27 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 Apr 2022 02:27 PM IST
सार
सीतापुर के खैराबाद इलाके में महंत द्वारा विशेष समुदाय की महिलाओं का दुष्कर्म किए जाने धमकी का वीडियो वायरल होने के बाद महिला आयोग ने यूपी डीजीपी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के खैराबाद इलाके में स्थित बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनिदास द्वारा अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आखिरकार केस दर्ज कर लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि जांच कर और धाराएं बढ़ाई जाएंगी। वहीं, इस पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने यूपी के डीजीपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का कहना है कि किसी समुदाय की महिलाओं को दुष्कर्म की धमकी देना स्वीकार्य नहीं है। हमने इस संबंध में यूपी के डीजीपी को पत्र लिखा है। मैं खुद इस मामले को देख रही हूं। आयोग ऐसे मामलों को पूरी गंभीरता से लेगा भले ही धमकी देने वाला कोई धार्मिक नेता हो या कोई और?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महिलाएं ऐसे लोगों का आसान शिकार बन रही हैं। हिंदू, मुसलमान को धमकी दे या फिर मुसलमान हिंदू को। हम इस तरह की शिकायतों को पुलिस के संज्ञान में ला रहे हैं पर घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल को इलाके से एक यात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान एक मस्जिद के सामने यात्रा पहुंची थी, जहां पर एक महंत ने विशेष समुदाय के लिए अभद्र टिप्पणी की। मामले का वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ था। एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि मामले में वीडियो के आधार पर महंत बजरंग मुनिदास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच कर और धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी। जिसकी प्रक्रिया चल रही है।