फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   naphew try to kill former pradhan

जमीन के लिए रच डाली थी चाचा की हत्या की साजिश

Fri, 08 Nov 2013 01:59 AM IST
डिजीटल टीम/लखनऊ
डिजीटल टीम/लखनऊ Updated Fri, 08 Nov 2013 01:59 AM IST
विज्ञापन
naphew try to kill former pradhan

पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमले की साजिश उसके ही सगे भतीजे ने रची थी।

विज्ञापन


बुधवार रात पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ। पूर्व प्रधान ने गोद ली हुई बेटी के नाम चार बीघा जमीन का बैनामा कराया था।

इससे नाराज भतीजे ने उनकी हत्या की साजिश रची। फिलहाल हमले के बाद से आरोपी भतीजा फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

माल थाना क्षेत्र के गुमसेना गांव निवासी लक्ष्मी नारायन रस्तोगी (85) को बुधवार शाम लगभग साढे़ पांच बजे माल निवासी लाखन सिंह उर्फ  छोटे मुनवा एवं नौबस्ता निवासी बद्री रावत ने गोली मार दी थी।

ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया था। शराब के नशे में धुत बदमाशों के पास 315 बोर का एक-एक तमंचा व चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में बदमाशों ने लक्ष्मी नारायन के भतीजे संतोष रस्तोगी पर हत्या की सुपारी देने का खुलासा किया।

बदमाशों ने बताया कि 20-20 हजार रुपये का लालच देते हुए संतोष ने ही उन्हें तमंचा व कारतूस उपलब्ध कराए थे।

पूर्व प्रधान की पत्नी कमला देवी ने संतोष सहित तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट लिखाई है। कमला ने बताया कि उनके कोई संतान नही है इसलिए गांव की ही सरोजनी गुप्ता को बचपन से बेटी की तरह पाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका विवाह भी कर दिया। पिता की सेवा करने के लिए सरोजनी अपने परिवार सहित घर पर रह रही है। दो माह पूर्व लक्ष्मी नारायन ने सरोजनी को चार बीघा जमीन का बैनामा करा दिया था।


यह बात संतोष को नागवार गुजरी। गुरुवार को जमीन के दाखिल खारिज के लिए तहसीलदार मलिहाबाद के यहां गवाही होनी थी। उसने दाखिल खारिज कराने पर आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन लक्ष्मी नारायन नहीं माने।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed