फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mysterious death in lucknow

लखनऊ: डॉक्टर की मौत, पत्नी को भूत पर शक

Tue, 03 Mar 2015 05:57 PM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Mar 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
mysterious death in lucknow

मानसिक रोग चिकित्सक डॉ. शिवकुमार श्रीवास्तव खुद भूत-प्रेत और साये से परेशान हो गए और अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट से छलांग लगा दी।

विज्ञापन


डॉ. श्रीवास्तव इंदिरानगर सीएचसी में तैनात थे। घटना मंगलवार सुबह मडिय़ांव के सहारा सिटी होम्स में हुई।

मानसिक रोग चिकित्सक की पत्नी संगीता भी डॉक्टर हैं और बीकेटी सीएचसी में संविदा पर काम कर रही हैं।
 
डॉ. श्रीवास्तव बीती रात घर पर अकेले थे। पत्नी ड्यूटी पर गई थीं। पति की मौत की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंची और रोना-पीटना मच गया।

मडिय़ांव इंस्पेक्टर रामपाल यादव का कहना है कि डॉक्टर ने आत्महत्या की है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

तनाव में थे डॉक्टर

mysterious death in lucknow

डॉ. श्रीवास्तव मूल रूप से कानपुर के शास्त्रीनगर इलाके के रहने वाले थे। उनकी पत्नी संगीता बरेली की हैं।

दोनों की शादी को दस साल से अधिक हो गया था लेकिन कोई संतान नहीं थी। परिचितों का कहना है कि इसे लेकर डॉक्टर तनाव में रहते थे।
 
उन पर कर्ज भी बहुत हो गया था। अक्सर वह अपने मिलने-जुलने वालों और करीबियों से कर्ज के बोझ में दबा होने की बात कहते थे।

डॉ. श्रीवास्तव अपने ट्रांसफर को लेकर भी परेशान रहते थे। वह चिनहट सीएचसी में तैनात थे। करीब एक साल पहले उनका तबादला इंदिरानगर स्थित ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में पॉपुलेशन कंट्रोल प्रोजेक्ट में कर दिया गया था।

यहां से वह अलीगंज सीएचसी जाने के लिए दौड़-भाग कर रहे थे। परिवारीजनों का कहना है कि बीते छह महीने से उन्हें सैलरी भी नहीं मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘घरवालों ने भेजे थे भूत’

mysterious death in lucknow

डॉ. संगीता का कहना है कि डॉक्टर को डराने के लिए उनके ही परिवार के लोग भूत-प्रेत और साया भेजते थे।

उनका कहना है कि बीती 28 फरवरी को भी ससुरालवालों ने घर पर साया भेजा था। साये ने चाकू लेकर डॉक्टर को दौड़ा लिया। डॉक्टर दंपती ने पुलिस को सूचना दी थी।

मडिय़ांव पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाया। संगीता का कहना है कि ससुराल के लोग उसके पति पर जादू-टोना करते थे। ऐसा किसलिए करते थे? यह स्पष्ट रूप से वह नहीं बता सकीं।

इंस्पेक्टर मडिय़ांव रामपाल यादव का कहना है कि डॉक्टर की पत्नी जादू-टोना का आरोप लगा रही हैं। वह ससुरालवालों को कठघरे में खड़ा कर रही हैं।

डॉक्टर के परिवारीजनों को कानपुर में सूचना दे दी गई है। उनके लखनऊ आने पर जानकारी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed