फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mysterious death in kanpur

मरने के बाद लाश के साथ किसने की ये हरकत!

Sat, 28 Mar 2015 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 28 Mar 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
mysterious death in kanpur

एक युवक के मरने के बाद उसके पेट में पेचकस घोंप दिया गया। ताकि सामान्य मौत को हत्या का मामला बनाया जा सके।

विज्ञापन


पर, साजिश रचने वालों की कलई पोस्टमार्टम में खुल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवक की मौत पेट के इंफेक्शन से हुई थी।

इसके बाद उसके पेट में पेचकस घोंपा गया था। युवक के पेट में जिस जगह पर पेचकस घोंपा गया था, उस जगह से शर्ट का कपड़ा गायब था। इतना ही नहीं घाव भी गहरा नहीं था।

मामला कानपुर के सजेती थानाक्षेत्र का है। सजेती के सरगांव निवासी सियाराम संखवार का बेटा विजय सिंह उर्फ मन्नी लाल मजदूरी करता था।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि विजय परिवार के अन्य लोगों के साथ पिछले महीने मजदूरी करने फिरोजाबाद गया था।

तेज पेट दर्द के बाद हुई थी मौत

mysterious death in kanpur

वहां तीन दिन पहले उसके पेट में तेज दर्द हुआ। उसे नजदीक के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया।

शव को एंबुलेंस से फिरोजाबाद से सरगांव लाया गया। गुरुवार को विजय की मौत की खबर कंट्रोल रूम को दी गई।

इसके बाद सजेती पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ लोगों ने विजय की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
 
एसओ का कहना है कि विजय के शव को उलट-पलट कर देखा गया तो उसके पेट में पेचकस का घाव था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के 24 घंटे बाद किया घाव

mysterious death in kanpur

विजय की मौत की सही वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया था। शुक्रवार को विजय का पोस्टमार्टम हुआ।

बकौल एसओ पता चला है कि विजय की मौत के 24 घंटे बाद उसके पेट में पेचकस से घाव किया गया है। असल में विजय की मौत पेट के इंफेक्‍शन से हुई थी।

पर, इसे हत्या का रूप देने के लिए साजिश केतहत पेट में घाव किया गया था। विजय से शरीर पर इस घाव के अलावा कोई और चोट नहीं मिली है।

एंबुलेंस चालक बउआ ने भी पूछताछ में बताया है कि जिस वक्त विजय का शव फिरोजाबाद से कानपुर लाया गया था। तब उसके शरीर पर कोई घाव नहीं था।

एसओ का कहना है कि अब पता लगाया जा रहा है कि किसने और क्यों मरने के बाद विजय के पेट में पेचकस से घाव किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed