फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder mystry of dalit girl solved.

प्रेमी ने ही की दलित छात्रा की हत्या, फिर करता रहा नाटक

Fri, 13 Jan 2017 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Jan 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
murder mystry of dalit girl  solved.
पकड़ा गया आरोपी इशहाक (लाल घेरे में) - फोटो : amar ujala

माल निवासी दलित छात्रा की एक महीने बाद शादी होने वाली थी। जबकि उसका प्रेमी इशहाक नहीं चाहता था कि छात्रा किसी दूसरे से शादी करे। उसने तय किया कि छात्रा अगर उसकी नहीं हो सकती तो वह किसी दूसरे की भी नहीं होने देगा। इशहाक ने छात्रा की हत्या की साजिश रची। छात्रा की हत्या करने के बाद उसे ढूंढने का नाटक भी करता रहा और फिर शक होने पर भाग गया।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि इशहाक कॉलेज जाते हुए छात्रा को फुसलाकर साथ ले गया और हरदोई के संडीला स्थित जावर गांव में गला कसकर उसकी हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए शव जलाने की कोशिश की। पुलिस ने इशहाक को माल क्षेत्र में बरगदी ग्राम सभा की नहर पुलिया के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन


एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि इशहाक जरदोजी का काम करता है। उसके और छात्रा के ढाई साल से संबंध थे। दो महीने पहले इशहाक का उन्नाव के हसनगंज स्थित शाहपुर धोंदा निवासी युवती से निकाह हो गया। छात्रा की भी शादी तय हो चुकी थी। इशहाक नहीं चाहता था कि छात्रा किसी दूसरे से शादी करे। उसे कोई और रास्ता नजर नहीं आया तो छात्रा को ठिकाने लगाने की साजिश रच ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह कर दी बेरहमी से हत्या

murder mystry of dalit girl  solved.

चार जनवरी को छात्रा अपने भाई के साथ कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। भाई उसे टैंपो में बैठाकर चला गया। इशहाक बाइक से टैंपो के पीछे-पीछे चलने लगा। टैंपो से उतरने के बाद छात्रा पैदल स्कूल की तरफ बढ़ी तो इशहाक ने उसे रोक लिया और बहला फुसलाकर बाइक पर बैठाकर हरदोई के संडीला के जावर गांव के सुनसान स्थान पर ले गया।

इसके बाद बातचीत के दौरान ही इशहाक ने छात्रा का गला दबोच लिया। बचाव में छात्रा ने उसका अंगूठा काट लिया। गर्दन छूटने पर छात्रा जान बचाने के लिए चीखने लगी तो इशहाक ने उसके चेहरे पर काट लिया। इसके बाद दुपट्टे से छात्रा का गला कस कर हत्या कर दी।

शव की पहचान न हो सके, इसके लिए इशहाक ने लाइटर से उसके कपड़ों में दो जगह आग लगा दी और भाग गया।

हालांकि, कुछ देर में आग बुझ गई और शव पूरी तरह से जलने से बच गया। पूछताछ में इशहाक ने कुबूला कि उसने छात्रा की हत्या के बाद उसका मोबाइल नदी में फेंक दिया था जबकि स्कूल बैग अगले दिन ठिकाने लगाया।

छात्रा के होने वाले पति से चिढ़ता था इशहाक

murder mystry of dalit girl  solved.

एसएसपी ने बताया कि छात्रा को इशहाक की पत्नी से जलन थी जबकि इशहाक उसके होने वाले पति से चिढ़ता था। सालभर पहले इशहाक छात्रा को लेकर घर से भाग गया था।

दोनों चारबाग स्थित चौधरी गेस्टहाउस में एक दिन रुके और घर लौट गए। इसकी पुलिस से शिकायत नहीं हुई थी और पंचायत में मामला रफा-दफा करा दिया गया था। इसके बाद इशहाक को उसके परिवारीजनों ने मुंबई भेज दिया।

तीन-चार महीने मुंबई में रहने के बाद वह लौट आया। इस बीच छात्रा के परिवारीजनों ने भी रंजीत नाम के युवक से शादी तय कर दी। नवंबर में इशहाक ने शादी कर ली। छात्रा उसकी पत्नी के प्रति जलन का भाव रखने लगी। कई बार इशहाक से बातचीत के दौरान उसकी पत्नी को बुरा-भला कहा।

बकौल इशहाक, वारदात वाले दिन भी प्रेमिका ने बातचीत के दौरान उसकी पत्नी को लेकर उल्टी-सीधी बातें कीं। इससे उसका पारा चढ़ गया और उसने गला दबा दिया।

हत्या के बाद घर पर ही रहा, शक होने पर हुआ गायब

murder mystry of dalit girl  solved.

इशहाक ने कुबूला कि चार जनवरी की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तक वह प्रेमिका की हत्या कर चुका था। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा। छात्रा शाम तक घर नहीं लौटी तो परिवारीजनों और ग्रामीणों संग मिलकर उसे ढूंढने का नाटक करता रहा।

परिवारीजनों ने इशहाक पर शक किया तो ग्राम प्रधान ने उससे पूछताछ की। हालांकि, इशहाक ने छात्रा के बारे में कोई भी जानकारी होने से इन्कार कर दिया।

चार दिन बाद घरवालों ने इशहाक पर शक जताते हुए पुलिस के चक्कर काटने शुरू किए तब उसे अपनी गर्दन फंसने की आशंका हुई और वह गायब हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed