फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder_lucknow_extramarital relationship

किराएदार ने 'भाभी' से लड़ाया इश्क, मिली मौत

Tue, 19 Nov 2013 06:10 PM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Tue, 19 Nov 2013 06:10 PM IST
विज्ञापन
murder_lucknow_extramarital relationship

अवैध सम्बंध की वजह से राजधानी में देर रात एक इंजीनियर की हत्या हो गई। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चिनहट थानाक्षेत्र का है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि अलीगंज निवासी जितेंद्र सिंह एचएल में इंजीनियर है। बीटेक की पढ़ाई की दौरान वह चिनहट में राजू सिंह के घर किराए पर रहता था।

पढ़ें- बेहोश कर किया दुष्कर्म, फिर करने लगा यौन शोषण
विज्ञापन


इसी दौरान उस घर की बहू से उसकी जान-पहचान हो गई और दोनों के बीच प्रेम सम्बंध हो गया। घर में आए दिन इस बात को लेकर लड़ाइयां भी होती थीं।

हालांकि पढ़ाई खत्म करके जितेंद्र अलीगंज आ गया लेकिन उसका रिश्ता बना रहा।

सोमवार रात राजू सिंह का छोटा बेटा पिंकी पहाड़ी उर्फ विजय ने जितेंद्र को प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और लाश देवा रोड पर फेंक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- क्राइम रोकने को पुलिस का नया फॉर्मूला


पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली तो उसने लाश कब्जे में ली और विजय को धर दबोचा। विजय ने हत्या करने की बात मान ली है।

हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि इसमें राजू सिंह भी मिला हुआ हो सकता है, क्योंक वह फरार चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक जितेंद्र को तीन गोली पेट में और एक सिर में लगी है।

क्राइम की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed